
महिला पटवारी का युवक ने रोक लिया रास्ता, बात नहीं बनी तो बीच सड़क देने लगा ट्रांसफर की धमकी
राजनांदगांव. अवैध प्लाटिंग का चौहद्दा नहीं देने पर एक महिला पटवारी का रास्ता रोक कर उसे धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता महिला पटवारी की शिकायत पर पुलिस धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 189, 341 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। (Rajnandgaon crime news)
चौहद्दा देने से किया था मना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सृष्टि कॉलोनी निवासी काब्या जैन पिता आनंद जैन लालबाग थाना क्षेत्र के लिटिया में पटवारी के पद पर है। लिटिया निवासी डेविड वर्मा द्वारा महिला पटवारी काब्या जैन के पास अवैध प्लाटिंग का चौहद्दा देने आवेदन किया गया था। महिला पटवारी ने अवैध प्लाटिंग का चौहद्दा देने मना कर दिया था।
ट्रांसफर कराने की दी धमकी
आरोपी डेविड वर्मा ने 1 नवंबर को महिला पटवारी काब्या जैन का धर्मापुर को पास रास्ता रोकर उसे देख लेने व ट्रांसफर कराने की धमकी दी है। पीडि़ता महिला पटवारी ने घटना की शिकायत थाना में की है। पुलिस आरोपी डेविड वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मेें जुटी है।
Published on:
03 Nov 2019 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
