Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 100 मीटर दूर और लालबाग थाने के सामने शुक्रवार को प्यारेलाल चौक पर लाईओवर के नीचे चाकूबाजी की घटना हो गई। यहां पुरानी रंजिश को लेकर छह युवकों ने एक को घेरकर चाकू से वार कर दिया। युवक के पीठ सहित अन्य हिस्सों पर चाकू के हमले से गंभीर चोंट आई हैं, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।