1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए क्या कह दिया सांसद राठौड़ ने

जनकल्याण योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाएं : राठौड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Ratan Lal Jat

•

Updated: 26 May 2018, 7:20 PM IST

rajsamand hindi news

केन्द्र सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए क्या कह दिया सांसद राठौड़ ने

राजसमन्द. सांसद हरिओमसिंह राठौड़ ने वैयक्तिक लाभ, सामुदायिक कल्याण तथा आंचलिक विकास से संबंधित सभी योजनाओं में सभी पात्र जरूरतमन्दों को समय पर लाभान्वित करने और उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए सार्थक एवं समर्पित प्रयासों का आह्वान किया है। सांसद ने राठौड़ ने शनिवार को राजसमन्द जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति [दिशा] की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह आह्वान विभिन्न विभागीय एवं जिलास्तरीय अधिकारियों से किया। बैठक में जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत, जिलास्तरीय अधिकारियों, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, समिति सदस्यों, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल, विकास अधिकारियों आदि ने हिस्सा लिया। सांसद हरिओमसिंह राठौड़ ने दिशा की अबसे पूर्व हुई बैठक की अनुपालना की जानकारी ली और इसके बाद विभिन्न विभागों से संबंधित दो दर्जन योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जिले के समग्र विकास का सुनहरा स्वरूप दर्शाने और जन कल्याण योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को समय पर लाभान्वित करने की प्रवृत्ति के साथ काम करें और यादगार विकास दर्शाएं।
सांसद ने ग्रामीण विकास योजनाओं में अब तक हुई प्रगति की विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही लोक कल्याण योजनाओं के बारे में राजस्व लोक अदालत अभियान . न्याय आपके द्वार के शिविरों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने, महात्मा गांधी नरेगा योजना में अधिक से अधिक जरूरतमंदों को मांग के अनुरूप त्वरित रोजगार देने, समय पर श्रमिक प्रबन्धन के लिए पहले से ही कार्य स्वीकृत कर रखने, जरूरत के आधार पर तत्काल श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने, श्रमिकों के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करानेए कार्यस्थल पर सभी जरूरी प्रबंध रखने आदि के निर्देश दिए। राठौड़ ने कौशल विकास तथा स्वरोजगार से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं में लार्भाथियों को पूर्ण आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों से जोडक़र ऋण दिलाने, स्वरोजगारियों से संबंधित फीडडबैक व समीक्षा की व्यवस्था करने, प्रशिक्षण प्राप्त सभी व्यक्तियों को किसी न किसी योजना से जोडक़र जीवन में खुशहाली लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के आश्रय स्थलों के बेहतर प्रबन्धन के लिए सुझाव शिकायत पेटी रखवाने, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोडऩे और अब तक रोजगार पा चुके सभी युवाओं की रोजगार निरंतरता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए और कहा कि 15 दिन में अनुपालना रिपोर्ट भिजवाएं। सांसद ने गुणवत्तापूर्ण सडक़ों पर जोर दिया और कहा कि स्वीकृतिशुदा सडक़ों का काम शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने सामाजिक सरोकारों की योजनाओं में मानवीय संवेदनाओं के साथ काम करने और पालनहार में ऑब्जेक्शन वाले 900 से अधिक आर्शाथियों के ऑब्जेक्शन अभियान के तौर पर निस्तारित कर पालनहार योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुए समय पर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही हर योजना में समय पर स्पष्ट रिर्पोटिंग पर बल दिया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़