22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद में हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में लगी भीषण आग, दो किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें; इलाके में फैली दहशत

Hindustan Zinc Plant Fire: राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के राजपुरा-दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 4 Mar 2025, 10:55 AM IST

Hindustan Zinc Plant Fire

Hindustan Zinc Plant Fire: राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के राजपुरा-दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग माइंस की एक शाफ्ट में लगी थी, जिसकी लपटें दो किलोमीटर दूर से भी देखी गईं। आग लगते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शिफ्ट चेंज के समय लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शिफ्ट बदलने के दौरान लिफ्ट के एक हिस्से में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। चूंकि इसी लिफ्ट का उपयोग मजदूरों और स्टाफ के आने-जाने के लिए किया जाता है, इसलिए आग लगने से मजदूरों में दहशत फैल गई।

रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

बता दें, जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यहां देखें वीडियो-

माइंस का प्रशासन मौके पर मौजूद

वहीं, आग की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का निरीक्षण किया और लिफ्ट को दोबारा दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस घटना की खबर जैसे ही माइंस कॉलोनी तक पहुंची, लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और आसमान में उठता धुएं का गुबार देखकर घबरा गए।

हिंदुस्तान जिंक के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई एटलेन एक्सप्रेस-वे में बन रही अनोखी सुरंग, खर्च होंगे 1,000 करोड़ रुपए

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग