राजसमंद

शराब के नशे में सड़क पर पिकअप दौड़ाई, टक्कर से युवक की मौत

-रेलमगरा में सादड़ी मार्ग पर देर शाम हादसा, चालक गिरफ्तार

2 min read
 पुलिस की गिरफ्त में 5 साल से फरार तश्कर। देवगढ़

रेलमगरा. शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर तेज गति से पिकअप को दौड़ा रहे एक चालक ने एक युवक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
रेलमगरा निवासी राजेशकुमार (37) पुत्र चुन्नीलाल काछवाल मंगलवार देर शाम को सादड़ी मार्ग पर अपने मित्र के साथ टहलने के लिए निकला था। कस्बे की तुलसी गोशाला के समीप सामनेे से आ रही पिकअप के चालक ने वाहन को गफलत पूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मामले की जानकारी मिलने पर कस्बे से कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायल राजेश को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान दरीबा मार्ग से गुजरने के दौरान एक बाईक सवार भी पिकअप की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।
सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और बहेड़ा खेड़ा के समीप से चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके से वाहन जप्त कर चालक सीकर जिला अन्तर्गत उदयपुरा निवासी दिनेश पुत्र मदनलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के साथ मौके पर उपस्थित उसके साथी सलीम पुत्र हमीरूदीन रंगरेज की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने मृतक का बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किया गया।
फोटो आरजे 2205. हादसे में मृतक। रेलमगरा

पांच साल से फरार डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
देवगढ़. स्थानीय पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गत 20 जनवरी 2018 को उपनिरीक्षक मोहम्मद रिजवान मय हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, मालाराम, विक्रम सिंह कामलीघाट चौराहा पर गश्त कर रहे थे। तभी देवगढ़ की तरफ से एक कार का चालक कार को तेज गति से चलाकर आया। उसे पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई तो कार चालक वाहन को कामलीघाट से पाली रोड पर भगाकर ले जाने लगा। इस पर पुलिस जाप्ता द्वारा कार का पीछा करना शुरू किया तो उक्त कार चालक ने कामलीघाट से पाली जाने वाले रोड पर दीवार व लोहे के बोर्ड के टक्कर मारकर कार को मौके पर ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। कार की तलाशी ली गई तो कार के अन्दर 5 बोरों में 85.200 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। जिस पर मौके पर कार्यवाही कर अवैध डोडा पोस्त एवं कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद से लगातार अज्ञात तश्कर की तलाश की जा रही थी। मामले में 5 साल से फरार आरोपी की तलाश के लिए थानाधिकारी नाथावत के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। टीम ने मामले का पर्दाफाश करते हुए फरार आरोपी शमशाद खान पुत्र मुनीर मोहम्मद निवासी ठीकरीया खेड़ा पुलिस थाना करेड़ा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।

Published on:
22 Sept 2022 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर