10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा मंत्री ने गहलोत और डोटासरा के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कही यह बात

2 min read
Google source verification

राजसमंद. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

राजसमंद. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जल्द ही पेपर लीक मामले में जेल जाने वाले हैं। यह बात राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जबाब में कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही एसओजी से प्रगति जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल में जाकर पेपर रखवाया जाता है। उसकी चाबी कांग्रेस के एक नेता को संभला दी जाती है। वह रात में पेपर निकालकर बेच देता है। क्या गहलोत और डोटासरा की बिना राय के पेपर बेचे जा सकते हैं। जांच की सुई घूम रही है, जल्दी ही वह पकड़ में आने वाले हैं। उन्होंने आएएस भर्ती मामले में कहा कि हमें अभी बामुश्किल 50 दिन वर्किंग-डे के मिले हैं। कोई भी चोर, गुंडा और बदमाश बचेगा नहीं। तत्कालीन सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग की ओर से भरतपुर में मुख्यमंत्री के संबंधों की आड़ में कुछ लोग पुलिस और प्रशासन पर दबाब बनाने के टविट किए जाने पर दिलावर ने कांग्रेंस नाम लिए बिना कहा कि इन्होंने तो आंतकवादियों को अपना आका बना लिया था। चोर, लुटरे, बदमाश साथी हो गए हैं। हमारी सरकार ने उन्हें दड़वे (पिंजरे) में बंद करने का काम किया है। इसके कारण उनके सरगनाओं के पेट में दर्द हो रहा है। शिक्षामंत्री पर चल रहे 14 मामलों के संबंध में उन्होंने कहा कि हां मेरे ऊपर मामले चल रहे हैं, इसमें एक मामला तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े की हत्या का चल रहा है।

शिक्षामंत्री ने काटी कन्नी

आरएसएस प्रमुख एवं इन्द्रेश कुमार के बयान पर कहा कि अहंकार किसी को नहीं करना चाहिए। इसी बीच लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कम सीटे जीतने के सवाल पर उन्होंने कन्नी काट ली और कहा कि यहां हमे सर्वाधिक सीट जीते हैं।

बच्चों का भविष्य किया बर्बाद

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने एक भी अंग्रेजी स्कूल नहीं खोला सिर्फ नाम परिवर्तित कर मूर्खता की है। ऐसा कर उन्होंने बच्चों का भविष्य बर्बाद किया है। पहली से छठीं कक्षा तक बच्चा हिन्दी पढ़ता है और फिर कक्षा छह से 12 वीं तक अंग्रेजी पढऩा शुरू कर देगा। ये बच्चों की पढ़ाई के साथ षडयंत्र है। हम एक्सपर्ट से बात कर इसे रिव्यू करने का प्रयास करेंगे।

सामान्यता थर्ड ग्रेड का स्थानान्तरण होता नहीं

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के संबंध में दिलावर ने कहा कि सामान्यता थर्ड ग्रेड कर्मचारी का तबादला होता ही नहीं है, क्योंकि वह उसी जिले का कर्मचारी होता है। सैकंड ग्रेड उस संभाग और प्रथम ग्रेड पूरे राजस्थान का होता है। ऐसे में शिक्षक स्थानान्तरण का इंतजार कर रहे हैंं तो वह गलत है। हां उन्हें राहत किस तरह दी जा सकती है, उस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रतिनियुक्ति के सवाल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि जहां बच्चों के लिए जरूरत पड़ेगी उस स्थान पर शिक्षक को लगाया जाएगा।

World Blood Donation Day : यह काम हो जाए तो एक यूनिट ब्लड चार लोगों के आए काम…पढ़े क्या है जरूरत

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग