4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में भी जिप लाइन का मजा, जंगल सफारी बुकिंग हुई आसान

- कुंभलगढ़ जंगल सफारी: पर्यटकों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग

2 min read
Google source verification
शहर में भी जिप लाइन का मजा, जंगल सफारी बुकिंग हुई आसान

कुंभलगढ़. वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी करने के लिए अब वन विभाग की ओर से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। कुंभलगढ़ घूमने आने वाले पर्यटक कहीं भी बैठकर अपने फोन से भी बुकिंग कर पाएंगे, लेकिन एक जिप्सी पर 351 रुपए लगेंगे।
रेंजर किशोर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से पर्यटकों को सुविधा रहेगी। पर्यटक बिना किसी से भी पूछे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। वन विभाग की ओर से सोमवार को पहले ऑनलाइन बुकिंग करने वाले पर्यटक का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जंगल सफारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्पेश आसावा ने बताया कि ऑनलाइन जंगल सफारी बुकिंग शुरू होने से फेरे भी बढ़ेंगे। पर्यटकों के लिए यह सुविधा शुरू करने के बाद से संचालकों में भी खुशी है।
यह रहेगी दर
जप्सी का चार्ज 2500 रुपए है, जिस पर अब 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। गाइड की 350 दर पर 18त्न जीएसटी के अलावा सर्विस चार्ज 5 रुपए प्रति व्यक्ति और सुविधा चार्ज 32 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा। ऑफलाइन सफारी में पूर्व में 6 सदस्यों के 3725 रुपए निर्धारित थे, वहीं अब 4076 रुपए देने होंगे।

रूठी रानी महल पर जिप लाइन एडवेंचर शुरू, उठा रहे लुत्फ
राजसमंद. सेवाली स्थित पहाड़ी पर रूठी रानी महल पर जिप लाइन एडवेंचर शुरू हो गया है। इसके कारण यहां पर लोगों की आवाजाही बढऩे लगी है।
वन विभाग के उप वन संरक्षक ए. के. गुप्ता ने बताया कि सेवाली स्थित रूठी रानी महल के पास जिप लाइन एडवेंचर सोमवार से शुरू हुआ। जिप लाइन एडवेंचर के लिए 100 रुपए का टिकट निर्धारित किया गया। रूठी रानी महल और अन्नपूर्णा माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक जिप लाइन का लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग ने इसके लिए दो कार्मिकों को ट्रेनिंग भी दिलाई है। वही इस जिप लाइन का संचालन कर रहे है। उल्लेखनीय है कि शहर की नौ-चौकी पाल की पहाड़ी पर वनखण्ड सेवाली एवं गढ़वाला के मध्य में स्थित रूठी रानी महल का जीर्णोद्धार डीएमएफटी मद से 1.24 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। इसमें प्रवेश के लिए 10 रुपए का टिकट निर्धारित किया गया है।