3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर में एक साथ तीन जगह दशानन का दहन

- बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं जलकर राख हुआ रावण, धोईंदा, राजनगर और कांकरोली में रावण के पुतलों का दहन, उमड़ी हजारों की भीड़ मेले सा हुआ माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

2 min read
Google source verification
राजस्थान के इस शहर में एक साथ तीन जगह दशानन का दहन

राजसमंद के बाल कृष्ण स्टेडियम में रावण का पुतले का किया गया दहन

राजसमंद. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी बुधवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर में तीन स्थानों पर रावण के पुतलों का आतिशबाजी के साथ दहन किया गया। रावण का दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए।
नगर परिषद की ओर से कोरोना काल के चलते दो साल बाद दशहरा पर्व मनाया गया। इस बार शहर में दो के स्थान पर तीन जगहों पर रावण के पुतलों के दहन किया गया। तीनों स्थानों पर नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली व गणमान्य लोगों के सान्निध्य में रावण के पुतलों के दहन किया गया। इससे पहले रंगारंग आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी के दौरान विभिन्न आकृतियां भी दिखाई दी।
सबसे पहले धोईंदा में शाम करीब सात बजे प्रभु श्रीराम की सवारी विभिन्न मार्गों से ढोल-बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां पर प्रभु श्रीराम ने रावण के 35 फीट के पुतले पर तीर चलाकर दहन किया। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद चंपालाल कुमावत, दीपिका कुमावत, नरेन्द्र पालीवाल, कुशबी भील, प्रहलाद सिंह, सूर्यप्रकाश जांगिड़, भैरूलाल गायरी, हिम्मतलाल कीर के साथ ही गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसी तरह कांकरोली के बालकृष्ण स्टेडियम में आतिशबाजी के बाद आठ बजे करीब प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर से मंदिर बैण्ड के साथ राम-लक्ष्मण-जानकी व हनुमान की सवारी पहुंचने पर 51 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। सवारी मंदिर से बड़ा दरवाजा, चौपाटी व जेके मोड़ होकर स्टेडियम पहुंची। सवारी ने रावण के पुतले के समक्ष चक्कर लगाए और लंका का दहन किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम के तीन से रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद मोहनलाल कुमावत, तरूणा कुमावत, हिम्मत कुमावत, भूरालाल कुमावत, राजकुमारी पालीवाल, दीपक शर्मा, मांगीलाल टांक, हिमानी नंदवाना, सुमित्रा देवी नंदवाना, रोहित मीणा, अर्जुनलाल मेवाड़ा, पुष्पा पोरवाड़ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजनगर में फव्वारा चौक पर रात करीब आठ बजे बाद कार्यक्रम शुरू हुआ और रंगीन आतिशी नजारों की प्रस्तुति के बाद चेतनदास आश्रम से प्रभु श्री राम की सवारी राजनगर के मुख्य मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद यहां भी 35 फीट के रावण के पुतले का आतिशी दहन किया गया। इस दौरान पार्षद बंशीलाल कुमावत, चेतन्य कुमावत, कमला गायरी, नारायण लाल गाडरी, पुष्कर श्रीमाली, सुरेश माली, गुलाबी भोई, लुबना सिलावट, चम्पालाल माली, कमलेश पहाडिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Story Loader