3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा— पापा, भइया कर्जदारों के तकाजे से आपको परेशान नहीं देख सकता

राजसमंद जिले के देलवाड़ा कस्बे के भाईवाड़ा मोहल्ले की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
sucide.jpg

देलवाड़ा कस्बे के भोईवाड़ा मोहल्ले में शनिवार शाम एक युवक ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार भोईवाड़ा निवासी दिलीप (26) पुत्र श्यामलाल ने घर में ही फंदे पर झूलकर ईहलीला समाप्त कर दी। मृतक की जेब से निकले सुसाइड नोट में उसने कर्ज में डूबने और कर्ज चुकाने के लिए पिता और भाई को कर्जदारों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि कर्जदारों के तकाजे से परिवार को परेशान होता देखकर उसने यह कदम उठाया है। मृतक का शव देलवाड़ा सामुदायिक चिकित्सालय में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा मामला दर्ज करवाया जा रहा है।


मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्रों को किया जागरूक
आदित्य बिड़ला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के अभियान में स्थानीय नारी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से विभिन्न विद्यालयों में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें फांउडेशन की राखी पालीवाल की ओर से उपखंड क्षेत्र के टांटोल, लाल मादड़ी सहित अन्य पंचायतों के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से परीक्षा के तनाव, सफलता अर्जित करने के पारिवारिक व सामाजिक दबाव से मुक्त रहने के बारे जागरूक किया।

Story Loader