3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कुर्सी पर दो महीने में बदल गए तीन अफसर

राजसमंद में एडीएम नरेश बुनकर ने फिर किया पदभार ग्रहण  

less than 1 minute read
Google source verification
ras_transfer.jpg

राजसमंद अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने शनिवार को फिर राजसमंद में इसी पद पर कार्यभार सम्भाला। वह सलूंबर से स्थानांतरित होकर बृजमोहन बैरवा के स्थान पर आए हैं। बैरवा का कोटा के अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त पद पर तबादला हो गया।

एडीएम बुनकर का गत जनवरी में दौसा तबादला हो गया था। वहां से हाल ही में उनका सलूम्बर एडीएम पद पर स्थानांतरण हुआ। अब ढाई माह के अंतराल में ही बुनकर फिर राजसमंद में इसी पद पर आए हैं। इससे पूर्व बृजमोहन बैरवा भी राजसमंद में एडीएम रह चुके थे। दो से ढाई माह के अंतराल में नई सरकार ने राजसमंद के अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर तीन अफसर बदल दिए हैं। इस लेकर आम लोगों में कयासों का दौर चल रहा है।


राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में मतदान 26 अप्रेल को
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में 19 अपे्रल एवं 26 अप्रेल को मतदान होगा। राजसमंद लोकसभा सीट का चुनाव द्वितीय चरण में होगा। इसके अन्तर्गत 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 4 अप्रेल तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रेल को होगी। वहीं 8 अप्रेल को उम्मीदवार अपने नाम निर्देशन पत्र वापिस ले सकेंगे। सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रेल को मतदान होगा। वहीं 4 जून 2024 को मतगणना होगी।

Story Loader