शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश ने पहुंच प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। फिर निधि स्वरूप लाड़ले लालन के दर्शन कर वह महाप्रभुजी की बैठक में पहुंचे, जहां श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने शंकराचार्य के सिर पर फेंटा बांधकर रजाई ओढ़ाई व प्रभु श्रीनाथजी का प्रसाद प्रदान कर परंपरानुसार समाधान किया। इस दौरान मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी महिपाल कुमार, श्रीकृष्ण भण्डार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मुख्य प्रशासक भरत भूषण व्यास, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित आदि मौजूद थे।