
मेले में सांस्कृतिक मंच पर काव्यपाठ करते कवि और कवयित्री तथा मौजूद श्रोता। आमेट
आमेट. नगर पालिका मंडल आमेट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक मेले में शनिवार रात्रि को देश-प्रदेश के ख्यातनाम रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ से श्रोताओं को काव्य के रस से रससिक्त कर दिया।
नगर पालिका मंडल कार्मिकों के साथ चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा के द्वारा सभी कवियों का पगड़ी दुपट्टा तिलक माल्यार्पण के साथ स्वागत सत्कार किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. भुवन मोहिनी की सरस्वती वंदना मेरे मन का हर मन का भाव गंगाजल जैसा हो, जय हो शक्ति भगवती अग्निवत मधुबनी, प्रस्तुत करके किया। इसके बाद कवि डॉ. संपत सरल बेचैन के द्वारा ओज भरी कविता सुनाते हुए कहा "दिलों पर राज कौन करता है, दिल की रेल पर प्यार का व्यापार कौन करता है। हास्य कविता के रूप में जाति और वर्ग की मानसिकता पर कटाक्ष किया। डॉ. भुवन मोहिनी ने शृंगार गीत "तना हो सर पे छपर, सावन क्या बिगाड़ेगा, दुप्पटा हो तन पर दुशासन क्या बिगाड़ेगा, पेश की। कवि मदन मोहन ने "शत्रु के सम्मुख हर समय डटी रही वो वीरांगना वो झांसी की महारानी थी, पेश कर श्रोताओं में जोश भर दिया। हास्य कवि बाराबंकी के प्रियांशु गजेंद्र ने लक्ष्य हम पर सधे थे, सधे रह गए, राजनीति के हम गधे थे गधे रह गए पेश करते हुए श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।
सम्मेलन में कवयित्री डॉ. श्वेतासिंह ने शृंगार गीत "तुम्हारे कदम पर साथ जीवन भर, भले ही संसार दुश्मन हो जाए" पेश करते हुए शृंगार रस की वर्षा की। कवि रमेश मुस्कान ने "अंखिया लड़ गई, अंखिया लड़ गई, जब लड़ गई तो दो-तीन चेहरे पर झड़ गए।" पेश करते हुए श्रोताओं को गुदगुदाया। कवि सम्मेलन का संचालन कवि तेज नारायण बेचैन द्वारा किया गया।
इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार देवाराम, डीवाईएसपी कुंभलगढ़ नरेश शर्मा, थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह, नायब तहसीलदार सीताराम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पारीक, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, पार्षद प्रकाश खटीक, प्रमोद शर्मा, प्रकाश पालीवाल, सुरेशसिंह खिंची, जया कंवर राठौड़, नीलम टेलर, नीलम मेवाड़ा, टीना खटीक, राजेन्द्र जैन, ललित मेवाड़ा, जितेन्द्रसिंह, हेमलता, मुकेश रेगर, ताहिर अली शोरगर सहित कई पार्षद और काव्यरसिक मौजूद थे।
खरीददारी के लिए 2 दिन और बढ़ :5 दिवसीय सांस्कृतिक मेला मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार देवाराम, नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के द्वारा व्यापारियों की मांग पर मेला 2 दिन और बढ़ाया है। अब मेले का समापन मंगलवार को होगा।
Published on:
26 Sept 2022 12:00 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
