1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहु चक्र 18 महीने के लिए होगा शुरू, फायदेमंद तो किसे पहुंचाएगा हानि…पढ़े पूरी खबर

- सदैव वक्री राहु केतु का बारह राशियों में भ्रमण शुरू, अपनी नीच राशि मीन से  

2 min read
Google source verification
राहु चक्र 18 वर्ष के लिए होगा शुरू, फायदेमंद तो किसे पहुंचाएगा हानि...पढ़े पूरी खबर

राहु चक्र 18 वर्ष के लिए होगा शुरू, फायदेमंद तो किसे पहुंचाएगा हानि...पढ़े पूरी खबर

ज्योतिर्विद खंडेलवाल ने बताया कि जन्म कुंडली में राहु-केतु सदैव आमने-सामने की राशि में रहते हैं। राहु-केतु जिस भाव में बैठते हैं, उसे भाव की हानि करते हैं। जिस ग्रह के साथ युति बनाते हैं, उसे बलवान बना देते हैं। कुंडली में तीसरे, छठे, ग्यारहवें भाव में बैठकर संपूर्ण जीवन ऐश्वर्यशाली बना देते हैं। जबकि, शेष भाव में बैठकर सुफलों में कमी करते हैं।

राहु-केतु से बनते योग

राहु-केतु की युति से विभिन्न योगों का निर्माण होते हैं। जैसे सूर्य-चंद्र की युति से ग्रहण योग, पितृ योग अन्य ग्रहों के साथ बैठने से गुरु चांडाल योग, विस्फोटक कालसर्प, सर्प योग इत्यादि।

राहु-केतु के प्रभाव

शुभ एवं बलवान राहु-केतु नेतृत्व शोध उच्च सेवाओं में पदासीन करवाते हैं। ज्योतिर्विद खंडेलवाल ने बताया कि राहु-केतु नीच एवं पाप प्रभाव में होने पर पराजय, व्यसन और पाप कर्म की ओर अग्रसर करते हैं। राहु-केतु बुद्धि, विवेक को प्रभावित करते हैं।

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए समय यात्रा एवं खर्चकारी रहेगा। भूमि भवन वाहन गृह विस्तार के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। भैरव आराधना करें, वस्त्र, अन्न, लोह का दान करें।

वृषभ राशि- सर्वत्र मंगलकारी समय रहे। भ्रमण पर्यटक आय लाभ ऐश्वर्यशाली समय रहे। नवीन लक्ष्यों की प्राप्ति होवें। श्रेष्ठ एवं निर्विघ्न दिनचर्या रहे । समुद्र.मंथन कथा का पाठ करें।

मिथुन राशि- सर्वकार्य सिद्धिप्रद रहे। पद प्रतिष्ठा, मान, सम्मान प्राप्त होगा। राज में पाशा रहे। विभिन्न कार्यों का श्रेष्ठ निस्तारण होगा। कारोबार का विस्तार होगा। कंबल, छाता व शूज दान करें।

कर्क राशि- इस राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। विभिन्न युक्तियों से योजनाओं को मूर्त रूप देंगे। दीर्घकालिक लक्ष्य पूर्ण होंगे। बधाएं दूर होंगी। गेहूं, चना, मक्का, तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशि - इस राशि वालों का समय परिवर्तन एवं कष्टकारी रहेगा। कुटुंबीजनों से दूरियां एवं मतभेद बढ़ेंगे। कार्यस्थल अथवा निवास में परिवर्तन अवश्यमेव होगा। सेवा में पदोन्नति, व्यवसाय में विस्तार होगा। उच्चाटन, अशांति एवं शोक प्राप्ति। महामृत्युंजय जप करवाएं।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए का इस अवधि में उच्च पद एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साझेदारी व्यवसाय में, आपसी लेन-देन व्यवहार में सावधानी बरतें। विभिन्न लोक व्यवहार एवं घरेलू विवादों से तनाव क्लेश की प्राप्ति। नीला वस्त्र, कंबल, ध्वज, पताका दान करें।

तुला राशि- समय सर्वत्र विजय का रहेगा। विभिन्न पुराने विवादों का निस्तारण होगा। सामाजिक घरेलू आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होकर एक से बढकऱ एक सफलता प्राप्त होगा। आय. लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। केतु पताका वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि- आकस्मिक आय लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में मेल-जोल की वृद्धि होगी। संतान पक्ष का श्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा। विभिन्न यात्राएं, पर्यटन आमोद-प्रमोद प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पक्षियों को दान, अनाज दान करें।

धनु राशि- धनु राशि के लिए विभिन्न विवाद एवं मतभेदों का समय रहे। अनायास कठिनाइयों का आगमन। स्वजनों से कष्ट संताप की प्राप्ति। निकटजनों का शोक प्राप्त होगा। राहु केतु के वैदिक जप अथवा महामृत्युंजय जाप करवाएं।

मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए सर्वत्र मंगलकारी समय रहेगा। एक से बढकऱ एक सफलताएं प्राप्त होंगी। मांगलिक कार्य आय लाभ यश की प्राप्ति होगी। भूमि, भवन, वाहन, प्रभाव कोष शक्ति चल-अचल संपत्तियों का विस्तार होगा। श्री गणेश की आराधना करें।

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए आय लाभ एवं विभिन्न प्रकार की आर्थिक व्यवहार बढ़ेंगे। सहयोग बढ़ेगा। अस्थि संबंधी व्याधियां संभव है। वस्त्र फल मिठाई का दान करें।

मीन राशि- राशि में राहु होने से समय भयकारी रहे मन एवं आत्मा अशांत रहे। तनाव सरदर्द पीड़ा इत्यादि रहे। निकटजन का शोक होवे, मन में उच्चाटन का भाव रहे। वैदिक जप अथवा महामृत्युंजय जप करें।

Story Loader