महिमा कुमारी मेवाड़ राजघराने परिवार से आती हैं। पति विश्वराज सिंह नाथद्वारा से विधायक हैं, जो महाराणा प्रताप के वंशज हैं। वाराणसी में जन्मी महिमा कुमारी मेवाड़ मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित सिंधिया कन्या विद्यालय से पढ़ाई की हैं। महिमा ने दिल्ली स्थित लेडी श्रीराम कॉलेज से मनोविज्ञान का पढ़ाई किया है। महिमा कुमारी का यह राजनीतिक डेब्यू था। वह पहली बार चुनाव लड़ रही थी। ऐसे में उनके पति विश्वराज सिंह ने संसदीय क्षेत्र में काफी मेहनत की, जिसका नजीता रहा कि वह बड़े अंतर से जीत प्राप्त कर पहली बार सांसद चुनी गईं हैं।