8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Lok sabha Election Result: जयपुर सीट से मंजू शर्मा की रिकॉर्ड जीत, जानिए खाचरियावास को कितने वोटों से हराया

Jaipur Lok sabha Election Result 2024 : राजस्थान में भाजपा का पहली जीत के साथ खाता खुल गया है। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। मंजू शर्मा ने करीब 2 लाख 87 हजार 308 वोटों जीत दर्ज की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 4 Jun 2024, 1:54 PM IST

manju sharma

Jaipur Lok sabha Election Result 2024 : जयपुर। राजस्थान में भाजपा का पहली जीत के साथ खाता खुल गया है। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। मंजू शर्मा ने करीब 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम को लेकर जयपुर भाजपा ऑफिस में भी जश्न का माहौल है।

कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर जश्न मना रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी से मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच मुकाबला हुआ हुआ। मंजू शर्मा को 886850 वोट मिले, जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास ने 555083 मत हासिल किए। चुनाव में मंजू शर्मा ने जीत हासिल की है।

बहन-बेटी को प्यार दिया
जयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने जयपुर शहर की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी बहन बेटी को प्यार और दिल से आशीर्वाद दिया है। वह जीत को लेकर पूरी तरीके से आश्वस्त थी।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा की हैट्रिक तय, दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी से 184840 वोट की बनाई बढ़त

5000 से ज्यादा कर्मचारी लगे काउंटिंग में
राजधानी जयपुर में दो जगह लोकसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि काउंटिंग में 5000 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है।

जयपुर शहर लोकसभा सीट से रहे ये सांसद

वर्ष— सांसद और पार्टी
2019— रामचरण बोहरा, भाजपा
2014— रामचरण बोहरा, भाजपा
2009— महेश जोशी, कांग्रेस
2004— गिरधारी लाल भार्गव, भाजपा
1999— गिरधारी लाल भार्गव, भाजपा
1998— गिरधारी लाल भार्गव, भाजपा
1996— गिरधारी लाल भार्गव, भाजपा
1991— गिरधारी लाल भार्गव, भाजपा
1989— गिरधारी लाल भार्गव, भाजपा
1984— नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस