शान और शौकत से मनाया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, निकला जुलूस
राजसमंद अंजुमन कमेटी के सचिव मोहम्मद इकबाल खान ने बताया कि इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा स्वलल लाहो अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर हुसैनी चौक पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी शान ओ शौकत से मनाया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस सुबह 9 बजे हुसैनी चौक से रवाना हुआ। यह सिलावट वाडी, दानी चबूतरा, सदर बाज़ार, फव्वारा चौक से नेशनल हाइवे से होकर दानी चबूतरा, नायक वाडी, पठान वाडी, सिलावट वाडी से होकर दोपहर 1.30 बजे हुसैनी चौक पहुंचा। जुलूस में सबसे आगे घोड़े पर सवार तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे।