4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद

विश्व विरासत कुम्भलगढ़ आठ माह बाद फिर नहाया सुनहरी रोशनी में

राजसमंद. विश्व विरासत और राजस्थान का अजेय दुर्ग कहा जाने वाला कुम्भलगढ़ फिर से सुनहरी रोशनी से नहा उठा है। तकनीकी खराबी के चलते पिछले लगभग 7 से 8 माह से बंद पड़ी कुंभलगढ़ दुर्ग की लाइटों को गुरुवार रात फिर से चालू कर दिया गया। रोशनी से जगमगाता ऐतिहासिक दुर्ग और उसकी दीवार पर्यटकों को लुभ रही है। गौरतलब है कि यहां तीन दिवसीय कुंभलगढ़ फेस्टिवल भी चल रहा है। इसका शुक्रवार को दूसरा दिन है। तीसरे दिन शनिवार को उत्सव का समापन होगा, वहीं 7 दिसम्बर को ही जी-20 शेरपा सम्मेलन के तहत दुनिया के प्रमुख देशों के शेरपा भी आने वाले हैं। यहां उनकी आवभगत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Google source verification