Rajsamand's youth found dead in Silvassa सगरूण गांव का युवक कमरे में मिला था पंखे से लटका हुआ
Rajsamand's youth found dead in Silvassa सिलवासा. दादरा-नागर जिले के सिलवासा में पुलिस ने नटराज होटल से युवक और युवती का शव बरामद किया है। दोनों मंगलवार सायं 4.30 बजे नटराज होटल में आए थे और होटल के कमरा नंबर 119 में ठहरे थे। देर शाम तक कमरा नहीं खोलने एवं बुलाने पर भी कोई जवाब न आने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह कमरा खुलवाया तो अंदर युवती का शव बिस्तर पर पड़ा था और युवक पंखे से लटका मिला। होटल में दिए पहचान पत्र के अनुसार युवक का नाम शंकर लाल व युवती का नाम नीता बेन भुरकुड़ के रूप में की गई है। युवक राजस्थान के राजसमंद जिले के सगरूण का निवासी है। दोनों की आयु 22-23 वर्ष के करीब बताई गई है। पुलिस ने दोनों शव श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। एसडीपीओ नवीन रोहित ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
बंद पड़ी फैक्ट्री से भारी भरकम मशीनरी चुराने का प्रयास
कुंवारिया. थाना क्षेत्र के रूपाखेडा-मादड़ी के मध्य त एक बंद पड़ी फैक्ट्री में मशीनरी को चुराने के लिए बदमाशों के द्वारा गैस कटर से भारी भरकम मशीनरी को काट कर नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मादड़ी-रूपाखेड़ा गांव के मध्य स्थित एक फैक्ट्री में मशीनरी चुराने के के लिएए बदमाशों के द्वारा गैस कटर से मशीनों को काटकर चुराने का प्रयास किया गया। इसको लेकर फैक्ट्री के मालिक गांधीनगर गुजरात निवासी रजनीकांत पुत्र मोहनलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फैक्ट्री में चोरी का प्रयास करने व तोडफोड करने की रिपोर्ट दी, जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।