1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

देवगढ़ की घटना मिला, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

2 min read
Google source verification
30092023rajsamandm50.jpg

देवगढ़. देवगढ़-आमेट रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप शिव विहार कॉलोनी में एक महिला का उसके ही मकान पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पीहर पक्ष के लोगों ने महिला के सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया, वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
देवगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि शिव विहार कॉलोनी में मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर पहुंची टीम ने जांच की। मृतका नर्बदा देवी (50) पत्नी भैरूनाथ के पीहर पक्ष, भीलवाड़ा जिले के मोखुन्दा में सूचना दी। देवगढ़ नगर के माणक चौक में किराए के मकान में अलग रह रहे पति भैरूनाथ एवं अन्य परिजनों को भी सूचित किया। दोनों पक्षों के देवगढ़ थाने पहुंचने के बाद पुलिस उन्हें लेकर मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में मृतका का शव अपने कब्जे में लिया व देवगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। महिला के पीहर एवं सुसराल पक्ष के लोग मोर्चरी पर एकत्रित हो गए। भीम डीएसपी राजेंद्र ङ्क्षसह भी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पीहर पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की मांग की, जिस पर गठित बोर्ड रविवार सुबह पोस्टमार्टम करेगा।

भाई ने दी रिपोर्ट, जताई हत्या की आशंका
देवगढ़ थानाधिकारी कमलेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि मृतका के भाई सुवानाथ पुत्र भूरनाथ निवासी मोखुन्दा ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि उसकी बहन की शादी भैरुनाथ से 25 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन तीन माह हुए आपसी मनमुटाव के चलते दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस से सूचना मिलने पर वे पहुंचे। मकान में बहन मृत पड़ी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी। मौके पर बीड़ी एवं सिगरेट का कचरा, दही की एक कटोरी भी रखी हुई थी।

-----
महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने पीहर पक्ष द्वारा दी रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया एवं जांच में जुट गई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा।
राजेंद्र ङ्क्षसह राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक, भीम

Story Loader