14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही जमीन का अलग-अलग लोगों से सौदा, लाखों रुपए हड़पे

एक ही जमीन का अलग-अलग लोगों से सौदा कर लाखों रुपए हड़पने के आरोपी गिरोह के तीन सदस्यों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Same land deal with different people

Demo Pic


राजसमंद. एक ही जमीन का अलग-अलग लोगों से सौदा कर लाखों रुपए हड़पने के आरोपी गिरोह के तीन सदस्यों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 जुलाई, 2021 को प्रार्थी नारीश्वर पुत्र उग्रसेन राव निवासी उदयपुर ने देवेन्द्र पुत्र किशनसिंह निवासी गुलाबपुरा (भीलवाड़ा), उसके भाई शंकरसिंह, कन्हैयालाल योगी निवासी गुलाबपुरा, मोहम्मद हुसैन गौरी पुत्र मिठूखान निवासी माटा मोहल्ला कांकरोली तथा देवीलाल पुत्र नानालाल पालीवाल निवासी मालनिया चौक, कांकरोली के विरुद्ध रिपोर्ट दी।

प्रार्थी ने बताया कि उसकी मुलाकात मित्र ओमप्रकाश पालीवाल के यहां प्रॉपर्टी कारोबारी देवीलाल, उसके साथी मोहम्मद गौरी से हुई। उन्होंने देवरिया गांव में देवेन्द्र सिंह की कुल 12 बीघा 4 बिस्वा जमीन बता 85 लाख रुपए में सौदा तय किया। देवेन्द्र सिंह ने आरोपी शंकरसिंह व कन्हैयालाल उर्फ बबलू के समक्ष इकरारनामा निष्पादित किया। साई पेटे दिए चेक के 11 लाख रुपए बैंक खाते से आहरित कर लिए। बाद में चेक के जरिए और पैसा दिया।

यह भी पढ़ें : मेले में हुई लड़ाई तो बदले में उतारा मौत के घाट

पैसा लेकर कब्जा सौंप दिया। प्रार्थी ने जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा तो टालमटोल करने लगे। जमीन आरोपियों के नाम पर नहीं थी। प्रार्थी को पुरानी नकलें बता कुल 41 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : पानी भरे ड्रम में तीन बेटियां और एक बेटे को डूबा कर मारा, फिर फंदे पर झूली मां