13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस जिले की यह योजना अब सरकार के पाले में…पढ़े पूरा मामला

राजसमंद झील की लाइफ लाइन कही जाने वाली खारी फीडर को चौड़ा करने के लिए पिछले बजट में 150 करोड़ की घोषणा की थी, इसके लिए टेण्डर आदि सभी प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने पर ही संबंधित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दिया जा सकेगा।

2 min read
Google source verification

राजसमंद. राजसमंद झील की लाइफ लाइन कहे जाने वाली खारी फीडर को चौड़ा करने के काम की स्वीकृति के लिए जयपुर मुख्यालय भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने पर अगले माह में काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। खारी फीडर को 150 करोड़़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा। नाथद्वारा स्थित बाघेरी के नाका के ओवरफ्लो होने पर उसका पानी नंदसमंद पहुंचता है। यहां से खारी फीडर के माध्यम से पानी राजसमंद झील में आता है। खारी फीडर को चौड़ा करने के लिए राज्य सरकार ने बजट में 150 करोड़ की घोषणा की है। इसके तहत सिंचाई विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कराने के पश्चात टेण्डर आमंत्रित किए। टेण्डर में आठ फर्मो ने भाग लिया। इनकी जांच में छह फर्म योग्य पाई गई। इसके पश्चात इनकी वित्तीय निविदा खोली गई। इसमें सबसे कम रेट वाली फर्म की जांच के बाद फाइल को सर्कल ऑफिस भेजी गई। वहां से उदयपुर जोन ऑफिस से जयपुर मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इस माह के अंत तक यह सभी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। अगले माह तक फीडर को चौड़ा करने का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में खारी फीडर को चौड़ा करने के लिए 80 करोड़ की घोषणा की थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका था। इसके पश्चात भाजपा सरकार बनने पर इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 150 करोड़ की घोषणा की है।

फैक्ट फाइल

400 क्यूसेक पानी की होती है आवक
32.40 किमी खारी फीडर की लम्बाई
4.60 मीटर वर्तमान में फीडर की चौड़ाई

भूमि का भी करना पड़ेगा अधिग्रहण

नंदसमंद के छलकने के पश्चात खारी फीडर को खोला जाता है। वहां से राजसमंद झील की दूरी 32.40 किमी है। फीडर को चौड़ा करने के लिए कुछ स्थानों पर पहाडिय़ों को काटना पड़ेगा, कई जगह पुलियाओं का निर्माण करना होगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर जमीन का भी अधिग्रहण करना पड़ेगा। इसके साथ ही फ्रेज में काम करना पड़ेगा, क्योंकि मानसून के दौरान फीडर को खोलने पर पानी की आवक कई दिनों तक चलती है। ऐसे में उक्त कार्य को पूरा करने में ढ़ाई से तीन साल लगने की उम्मीद है।

डीएमएफटी फंड से पास किए 75 करोड़

कलक्ट्रेट सभागार में दिसम्बर माह में हुई डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट) बैठक में खारी फीडर को चौड़ा करने के लिए 75 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ खर्च होंगे। पहली किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उक्त काम के पूरा होने पर फीडर की चौड़ाई दुगनी हो जाएगी और पानी की आवक भी दुगनी हो जाएगी।

स्वीकृति के लिए जयपुर मुख्यालय भेजा

खारी फीडर को चौड़ा करने के लिए वित्तीय निविंदा खोलने के पश्चात फर्म की स्वीकृति के लिए जयपुर मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने पर संबंधित फर्म को वर्कऑर्डर दिया जाएगा। खारी फीडर को चौड़ा करने का कार्य प्रारंभ होगा।

  • मानसिंह मीणा, एक्सईएन सिंचाई विभाग राजसमंद

यह भी पढ़े…जलदाय विभाग और नगरीय निकाय नहीं चुका रहे बकाया, 1791 लाख पहुंचा…पढ़े पूरी खबर