12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलदाय विभाग और नगरीय निकाय नहीं चुका रहे बकाया, 1791 लाख पहुंचा…पढ़े पूरी खबर

डिस्कॉम की ओर से बिजली के बकाया बिलों की बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। हालांकि इससे रिकवरी तो शत-प्रतिशत हो गई लेकिन अभी भी जलदाय विभाग और नगरीय निकायों सहित कई विभागों के बिजली के बिल बकाया चल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

राजसमन्द. डिस्कॉम की ओर से मार्च माह में बकाया वसूली अभियान चलाया गया। इसके तहत 397.6 लाख रुपए बकाया जमा हुआ है। हालांकि अभी भी जिले में 1791 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। इसमें सर्वाधिक जलदाय विभाग के 885 और 773 लाख रुपए नगर निकायों के बकाया है। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से विभिन्न विभागों पर चल रहे बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। जिन विभागों के बिजली के बिल बकाया चल रहा है उन विभाग के प्रमुखों को नोटिस जारी किए गए। कई जगह तो इंजीनियर तक जाकर उच्चाधिकारियों से मिले। इसके बावजूद अभी भी कई विभागों को बकाया चल रहा है, हालांकि डिस्कॉम की रिकवरी शत-प्रतिशत होने पर डिस्कॉम के इंजीनियरों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी विभागों पर 1791 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं, हालांकि इसमें कुछ बकाया तो गत वर्षो का है। इसमें जलदाय विभाग, स्थानीय निकाय और पुलिस विभाग आदि के बिजली के बिल बकाया चल रहे हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से गत दिनों 35 लाख रुपए जमा कराए हैं।

रोड लाइट कनेक्शन काटा तो जमा कराया बकाया

डिस्कॉम की ओर से 2.75 करोड़ जमा नहीं कराने पर 27 मार्च को नगर परिषद की रोड लाइटों का कनेक्शन काट दिया। हालांकि जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों की दखल पर उसी दिन रात्रि 10.30 बजे रोड लाइट का कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया। इस दौरान डिस्कॉम की इंजीनियरों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 का रोड लाइटों का बकाया राशि 8.37 करोड़ रुपए है। इसमें 90 लाख रुपए लेट फीस शामिल है। कनेक्शन फिर से जुडऩे पर नगर परिषद की ओर से 35 लाख रुपए जमा कराए गए। सरकार की ओर से 2.22 करोड़ रुपए बकाया जाम कराने के बाद अब डिस्कॉम का 554.67 लाख रुपए बकाया चल रहा है।

नाथद्वारा सबडिवीजन का सर्वाधिक बकाया

डिस्कॉम के अनुसार वर्तमान में नाथद्वारा सबडिवीजन का सर्वाधिक 877.18 लाख रुपए बकाया चल रहा है। इसी प्रकार कांकरोली सबडिवीजन का 635.77 लाख रुपए और आमेट सबडिवीजन के 278.05 लाख रुपए बकाया चल रहा है।

जिले में यह चल रहा बकाया

  • 7.68 लाख केन्द्र सरकार के विभागों
  • 885.667 लाख जलदाय विभाग
  • 69.497 लाख सरपंचों के नाम कनेक्शन
  • 11.45 लाख प्रशासनिक विभागों
  • 5.868 लाख पुलिस विभागों के
  • 773.3 लाख स्थानीय निकायों
  • 34.556 लाख अन्य के बकाया

जिले में अभी भी बकाया, कुछ पैसा हुआ जमा

जिले में अभी भी कई विभागों का बकाया चल रहा है। कुछ विभागों ने कुछ बकाया जमा भी करवाया है। नगर परिषद की ओर से कुछ बकाया जमा कराया है वहीं सरकार ने पुराने बकाया में से भी कुछ राशि समायोजित की है।

  • भवानी शंकर शर्मा, एसई विद्युत भवन राजसमंद

यह भी पढ़े…नगरीय निकायों में इस योजना का पोर्टल बंद, भटक रहे लोग…पढ़े पूरी खबर