
Rajsamand news
राजसमन्द. त्योहार का सीजन आते ही सोया हुआ स्वास्थ्य महकमा अब एक बार फिर जाग गया है। चूंंकि अब होली का त्योहार सिर पर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के नमूने लेने में जुट गए हैं। जबकि त्योहारों से पहले विभाग की ओर से कार्रवाई की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देश पर खाद्य पदार्थाे में मिलावट रोकने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अभियान शुरू किया है। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि नाथद्वारा से श्रीखण्ड, घोड़ा घाटी स्थित दुकान से गुलाब जामुन का नमूना लिया और 10 किलोग्राम खराब मिल्क केक नष्ट करवाया। घोड़ाघाटी स्थित दुकान से मैदा का नमूना लिया। वहीं 40 किलो खराब आटा व दलिया मौके पर नष्ट कराया। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द शर्मा, प्रशिक्षु जितेन्द्र डांगी तथा सहायक कार्मिक महेन्द्र सिह शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लिए सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर में भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्यालय जिला रसद अधिकारी, राजसमंद द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भीम तहसील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध भंडारण एवं विक्रय करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। जांच के दौरान भीम क्षेत्र के बलाईयों का कुआं में सुरेश चंद्र को घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एवं विक्रय करते हुए पाया गया। मौके से टीम ने 15 भरे हुए तथा 3 खाली घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। पूछताछ में सुरेशचंद्र ने स्वयं को खेड़ाकला इंडेन गैस एजेंसी बड़ाखेड़ा जिला ब्यावर का डिस्ट्रीब्यूटर होना बताया। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय स्थित गौमाता सर्कल पर अशोक होटल में भी घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग की जांच के दौरान टीम द्वारा 2 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी विजय सिंह के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग, अवैध भंडारण एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Published on:
26 Feb 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
