
रामपुर में आजम के नाम का शिलापट तोड़ दिया गया।
रामपुर शहर में तोपखाने के पास बापू मॉल है। उसपर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पूर्व मंत्री आजम खां के नाम का शिलापट लगा था। इसे रविवार को रामपुर के ही एक युवक ने तोड़ दिया। यह मामला अब गरमा गया है। सोमवार को इसके विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसपर सपाई डीएम से शाम को मुलाकात करने की बात कहकर वापस लौट गए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोयल, आसिम राजा आदि मौजूद थे।
आज को सजा हुई, वह अपराधी हैं : फरहत
फरहत अली खान का कहना है "आजम खां को सजा हो चुकी है। वह अपराधी हैं, इसलिए उनके नाम का पत्थर नहीं लगना चाहिए। प्रशासन को उनके नाम के सभी पत्थर हटा देना चाहिए। हमने आजम खां के नाम का पत्थर तोड़ने का प्रयास किया है। अखिलेश यादव से कोई दिक्कत नहीं है। उस पत्थर पर अखिलेश का नाम भी लिखा है, इसलिए वह भी टूट गया। पत्थर पर हथोड़ा बजाने के बाद फरहत खां अपने घर चले गए। बाद में शहर कोतवाल ने उन्हें थाने बुला लिया। शाम पांच बजे तक वह पुलिस हिरासत में थे।
तालिबानी राज खत्म, अब राष्ट्रवाद राज है
फरहत का कहना है कि "रामपुर ने बहुत दिनों तक तालिबानी राज झेला है। अब वह खत्म हो चुका है।" उन्होंने आगे कहा "अब राष्ट्रवाद का राज है। अब वही मुसलमान हिंदुस्तान में रहेंगे, जो राष्ट्रवादी विचारधारा के हैं। मेरी हिम्मत थी, इसलिए मैंने ये करके दिखाया है। आजम खां के नाम की कोई भी तख्ती इस जिले में नहीं रहने देंगे। अखिलेश यादव के नाम से मुझे कोई एतराज नहीं है।"
फिलहाल पुलिस ने नगरपालिका के बाबू मुजफ्फर हुसैन खान की तहरीर पर फरहत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसपर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने फरहत को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा "आजम खां के जहां भी शिलापट लगे हैं, उन्हें तत्काल हटवा दिया जाए, वरना वह खुद उन्हें तोड़ देंगे।
अखिलेश यादव ने किया था मॉल का उद्घाटन
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने बताया "रामपुर शहर में बापू मॉल एक कॅमर्शियल मॉल है। इसका उद्घाटन 27 नवंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। इसके शिलापट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां का नाम दर्ज था। फरहत अली खान आजम खान से नाराज हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर में शांति कायम है।
Published on:
20 Feb 2023 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
