4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में वार्षिक खेल महोत्सव, विजेता छात्रों का किया सम्मान, एसपी बोले- खेल मानव जीवन में महत्वपूर्ण

Rampur News: रामपुर में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष भर में आयोजित अलग-अलग प्रकार के खेलों का फाइनल मुकाबला खेला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Annual sports festival in Rampur winning students honored

Annual Sports Festival In Rampur: रामपुर में सेंट पॉल स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष भर में आयोजित अलग अलग प्रकार के खेलों का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की दौड़ कॉम्पिटिशन तथा गोला फेंक और लंबी कूद जैसे खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत गीत हर्ष मनाएंगे के माध्यम से किया गया।

इंसान के चौतरफा विकास के लिए खेल जरूरी
इस के साथ खेल शपथ और राष्ट्रीय गान के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल की 6 टीमों ने मार्च पास्ट किया। कक्षा 6 से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मॉक ड्रिल के माध्यम से सामूहिक एकता का परिचय दिया। उन्होंने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया और जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की अध्यापिका शाज़ली खान ने ध्रुव के विषय में बताया और परिश्रम का परिणाम पर जबरदस्त स्पीच दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा की खेल मनुष्य के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी इंसान के चौतरफा विकास के लिए खेल जरूरी है।

यह भी पढ़ें:भाजपा की विकास यात्रा पर सवाल, सांसद एसटी हसन ने किया जामिया और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के बजट कम होने पर हमला

खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
खेलों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अंत में रस्साकसी को आखिरी खेल हुआ। ग्रैंड फिनाले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का अभिनंदन एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम के आखिर में संयोजक अर्जुमंद बानो ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सारा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन अम्बर वशिष्ठ, हनी नईम खान तथा शुमायला ने किया।