24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: उर्दू गेट टूटने पर आज़म खान का बयान, डीएम को दी ये धमकी

आज़म ने डीएम पर हमलावर होते हुए कहा कि ये कलेक्टर तानशाही रवैया अपना रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 8 Mar 2019, 7:26 PM IST

moradabad

बड़ी खबर: उर्दू गेट टूटने पर आज़म खान का बयान, डीएम को दी ये धमकी

रामपुर: दो दिन पहले रामपुर में प्रशासन ने सपा सरकार में बनवाया गया उर्दू गेट ध्वस्त करवा दिया था। जिसको लेकर आज सपा नेता आज़म खान ने आज अपना मुंह खोला है। आज़म ने डीएम पर हमलावर होते हुए कहा कि ये कलेक्टर तानशाही रवैया अपना रहे हैं। यहां तानाशाही नहीं चलेगी। ये लोग रामपुर में दंगा कराना चाहते हैं। उन्होंने जल्द ही डीएम और एसपी को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही।

गाजियाबाद Live: पीएम मोदी का संबोधन खत्‍म होने के बाद जनता ने ऑन कर दी मोबाइल की फ्लैश लाइट, जानिए क्‍यों

सभी दलों से होगी बात

आजम खान ने कहा कि भाजपा का जो मिशन हैं उसे पूरा करने आये हैं यह अफसर। यहां पर दंगा कराना चाहतें हैं। इनके रहते यहां का चुनाव निष्पक्ष हो ऐसा मुझे नही लगता। रामपुर के सारे दलों को इकट्ठा होकर या तो महागठबंधन बनाकर लड़ें या फिर चुनाव का बहिष्कार कर दें। में जल्द ही अपनी पार्टी के नेतृत्व से बात करूंगा।

गाजियाबाद Live: पीएम मोदी ने किया हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन, बताईं दिल्‍ली-एनसीआर की दो बड़ी समस्‍याएं

तोड़ दिया था उर्दू गेट

यहां बता दें कि आज़म खान का दिल यानी उर्दू गेट, जोकि बीते 6 मार्च को रामपुर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने तोड़ दिया, उन्होंने अपनी सरकार में बनवाया था। आज़म खान का कहना है कि डीएम सहाब अगर गेट की हाईट छोटी थी, तो छत गिरा देते लेकिन आपने तो उसके पिलर भी तोड़ दिए इससे तो यही लगता है कि आप उर्दू के दुश्मन हैं। यहां की गंगा जमुनी तहजीब के दुश्मन हैं आप यहां फसाद करवाना चाहतें हैं।

BIG NEWS: सीएम योगी का कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा-मुंबई हमले के बाद नहीं की कोई कार्रवाई

डीएम को चेतावनी

आज़म खान ने दो टूक डीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपमे हिम्मत है, तो गांधी समाधि तोड़े इसकी भी एनओसी नही है। इसके अलावा यहां का जिला अस्पताल तोड़े, नगर पालिका इमारत तोड़े, तारामंडल की बिल्डिंग तोड़े सैकड़ों सड़कें बनी है नाले बने हैं। उसके अलावा और भी कई गेट बने हैं। अगर तोड़ सकतें हैं यह में चेलेंज कर रहा हूं तोड़ कर दिखाएं। आज़म खान बोले डीएम साहब आपके कार्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

तारीख याद रहेगी

सपा नेता आज़म खान ने कहा कि 6 तारीख को यह तोड़ा गया है, जो हमारा दिल था। हमारे रामपुर का दिल था उससे पहले 6 दिसंबर 1992 की तारीख हमे याद है उसे भुला भी नही सकते ओर न इसे। क्योंकि यह उर्दू जुबान तामम हिन्दू लेखकों की लेखनी थी उसे आज एक कलेक्टर ने तोड़ दिया।

बेहोशी की हालत में किशोरी के साथ कई महीनों तक हुआ बलात्कार, गर्भवती होने के बाद खुला ये राज

जनता के पैसे का नुकसान

आजम खां ने बताया कि यह जो डीएम साहब ने नुकसान किया यह सरकार का नुकसान किया है। जनता के पैसों का नुकसान किया है।

गाजियाबाद Live: एक साथ पहुंचे पीएम मोदी और सीएम योगी, हिंडन एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

अयोध्या मामले पर ये कहा

अयोध्या मामले पर आज़म खान ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बारे में हमे कोई टिपण्णी नही करना चाहता। में तो यही कहता हूं कि कमजोरों के साथ न्याय होना चाहिये। और वही पक्षधार होंगे। यानी इस पक्ष के हिस्सेदार होंगे। जो लोग बीच मे छोटे मोटे आ गए हैं इनको तो सोहरत चहिए।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग