13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान के गृह जिले में भाजपा के खिलाफ लगा ऐसा बोर्ड कि मच गया हड़कंप

- लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं - रामपुर में अब्‍दुल्‍ला आजम की विधानसभा क्षेत्र में लगा भाजपा के खिलाफ बोर्ड - व्हाट्सएेप ग्रुप पर भी वायरल किया गया मैसेज

2 min read
Google source verification
azam khan

आजम खान के गृह जिले में भाजपा के खिलाफ लगा ऐसा बोर्ड कि मच गया हड़कंप

रामपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जहां सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं कुछ लोगों ने पार्टियों के खिलाफ प्रचार भी शुरू कर दिया है। वेस्‍ट यूपी के कई गांवों में ऐसे बोर्ड देखने को मिले हैं, जिसमें लिखा हुआ था था कि भाजपा नेताओं का गांव में घुसना मना है। अब जनपद की स्‍वार तहसील में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। हालांकि, बोर्ड लगाने वाले लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्‍वार विधानसभा क्षेत्र में लगा बोर्ड

सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के विधानसभा क्षेत्र स्‍वार में एक बोर्ड देखने को मिला। इसके बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, यह बोर्ड स्वार तहसील के गांव मिलकदुंदी में लगा मिला। यह भाजपा के खिलाफ था। बताया जा रहा है कि इसे कुछ असमाजिक तत्वों ने लगाया है। बोर्ड पर लिखा है, गांव में भाजपाइयों का घुसना मना है। साथ ही कुछ लोगों ने व्हाट्सएेप ग्रुप पर भी मैसेज वायरल किया है। इसके बाद भाजपाइयों व प्रशासन में खलबली मची हुई है।

पुलिस को दी शिकायत

यह प्रकरण सामने आने के बाद गांव मिलकदुंदीके रहने वाले दासिम पठान ने गुरुवार को पुलिस को लिखित में शिकायत दी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर भाजपा के खिलाफ यह बोर्ड लगाया है। इसका मैसेज भी व्‍हाट्सऐप पर स्‍वार ग्रुप में वायरल कर दिया गया। दासिम पठान ने इसके पीछे गांव की छवि खराब करने की साजिश की आशंका जताई है। आरोप है कि इसके जरिए कुछ लोग गांव के लोगों को बदनाम करना चाहते हैं। इस मामले में कोतवाल रवींद्र कुमार वर्मा का कहना है क‍ि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।