3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime News: छेड़छाड़ से तंग आकर बीजेपी नेता की बेटी ने दी जान, भाजपा नेता के परिवार से आरोपी का संबंध

Rampur News: रामपुर में युवकों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

2 min read
Google source verification
rampur girl suicide after molestation

Rampur Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में युवकों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की मां बीजेपी महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं, जबकि आरोपी एक युवक भी बीजेपी नेता के परिवार का है।


यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला बीजेपी में लंबे समय से सक्रिय पदाधिकारी हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस इलाके में ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय कुछ युवक छेड़ते थे। इस बात की शिकायत कई बार युवकों के परिवारजन से की। लेकिन इस पर युवकों ने लड़की को और भी ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2024 in UP: राज्यसभा चुनाव से पहले सपा गठबंधन में फूट, क्या BJP के आठवें प्रत्याशी को जिताने जा रही पल्लवी पटेल ?


युवकों ने बेटी की फोटो एडिट करके अपशब्द भाषा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर छात्रा की मां ने युवकों के परिवारवालों से शिकायत की। छात्रा की मां के अनुसार मंगलवार 13 फरवरी की सुबह युवकों और उनके परिवार के लोगों ने माफी मांगी। स्टांप पेपर पर समझौतानामा भी लिखवाया। इसके बाद भी मंगलवार दोपहर तीनों युवक अपने दोस्तों के साथ लड़की के घर आ गए। छात्रा तब घर में अकेली थी। युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चले गए।

यह भी पढ़ें: Yogi Cabinet Expansion 2024: योगी मंत्रिमंडल का फरवरी में विस्तार, ओपी राजभर का खत्म हो सकता बनवास आरएलडी की हो सकती है एंट्री


युवकों की हरकतों से तंग आकर लड़की ने गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। शाम को लड़की का बड़ा भाई घर आया तो उसने बहन को फांसी पर लटका पाया। उसने मां और अन्य लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मामला गंभीर देख शाम को ही लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराई गई। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिवार की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader