4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown में अनोखी शादी: यूपी—उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने कराई शादी, दुल्हन को नहीं मिली दूल्हे के साथ रहने की इजाजत

Highlights बॉर्डर पर तैनात यूपी व उत्तराखंड के जवानों ने कराई शादी रामपुर के एसडीएम की पहल पर हुई युवक—युवती की शादी विवाह में युवक—युवती के माता—पिता रहे मौजूद  

2 min read
Google source verification
img-20200503-wa0081.jpg

रामपुर। यूपी—उत्तराखंड के बॉर्डर पर तैनात पुलिस वालों ने युवक—युवती की शादी करवाकर दूल्हे को उसके घर भेज दिया और दुल्हन को उसके मायके रवाना कर दिया। इस अनोखी शादी को देख पुलिस वाले भी दंग रह गए। किसी ने भी आज तक ऐसी शादी नहीं देखी। शादी के तुरंत बाद दूल्हा अपने घर दुल्हन को लेकर जाता है पर यूपी—उत्तरखंड के बॉर्डर पर हुई शादी के बाद दूल्हा—दुल्हन अलग—अलग चले गए। इस अनोखी शादी में यूपी—उत्तराखंड के पुलिस वाले समेत एक पंडित और दूल्हा—दुल्हन व उनके माता—पिता ही मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Lockdown—3: शराब बंटने की खबर मिलते ही लगी लंबी लाइन, पुलिस ने बंद कराईं दुकानें

युवक को बॉर्डर पर रोका

दरअसल, दुल्हन के पक्ष के पास उत्तरखंड प्रशासन से शादी की रस्में निभाने की इजाजत थी। जबकि दूल्हा पक्ष के पास दुल्हन के घर आने की कोई परमिशन नहीं थी। फिर भी दूल्हा अपने पिता के साथ दुल्हन के घर निकल गया। बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कहा कि जब तक परमिशन नहीं होगी तब तक आपको नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में युवक अपने माता-पिता और एक पंडित को साथ लेकर यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर पर पहुंच गया। वहां पर मौजूद यूपी पुलिस के जवान और उत्तराखंड पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में संपन्न हुईं। इस दौरान शादी के बाद दूल्हा अपने घर आ गया और दुल्हन अपने घर चली गई। लॉकडाउन के बाद शादी की बाकी रस्में में फिर से होंगी तब तक दुल्हन अपने घर पर ही रहेगी।

यह भी पढ़ें: Lockdown—3: सुबह 7 बजे खुल गईं शराब की दुकानें, इतने घंटे बाद हो जाएंगी बंद

लॉकडाउन खुलने के बाद दुल्हन को ले जा सकता है दूल्हा

बिलासपुर एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि लड़के पक्ष को रामपुर जिला प्रशासन से पहले अनुमति लेनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसको लेकर उन्हें बॉर्डर पर बिलासपुर थाने की पुलिस ने रोक लिया। वे भी वहां पहुंचे। उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात करके कहा कि अगर युवती पक्ष बॉर्डर पर ही आ जाए तो यहीं पर आप शादी की रस्में कर सकते हैं। उन्होंने उनकी बात सुनकर युवती पक्ष को वहां बुला लिया। युवती अपने पिता और माता व एक पंडित को लेकर बॉर्डर पर पहुंच गई। वहां पर उनकी मौजूदगी में शादी की रस्में हुईं। इसके बाद दूल्हे को अपने घर के लिए उन्होंने रवाना कर दिया। लॉकडाउन खुलने के बाद दूल्हे दुल्हन को अपने घर बाकी की ले जा सकते हैं।

Story Loader