3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur News: प्रॉपर्टी डीलर की ब्रेन हैमरेज से मौत, जिले में बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप, 41 पार पहुंचा तापमान

Rampur News: यूपी के रामपुर में प्रचंड गर्मी के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Property dealer dies of brain hemorrhage in Rampur

Rampur News In Hindi: रामपुर में तापमान 41 डिग्री से अधिक है। प्रचंड गर्मी के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिले में शहर किनारे डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले विनोद कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। 34 वर्षीय विनोद कुमार के परिवार में पत्नी उर्मिला और 3 बच्चे हैं। बीती देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उनके मुंह और नाक से खून आया। इससे उनके परिजन घबरा गए और उन्हें फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:बड़ी बहन को आया गुस्सा, सोते समय ले ली अपनी दो मासूम बहनों की जान, एसपी ने बताई वजह

डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज होने के कारण मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनके पति स्वस्थ्य थे, अचानक पता नहीं क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई। जिले में इस समय अध्याधिक गर्मी का प्रकोप है। चिलचिलाती प्रचंड गर्मी में छोटे-छोटे मासूमों को स्कूल जाना पड़ रहा है, जबकि कुछ स्कूल में गर्मियों की छुट्टी हो चुकी है। वहीं कुछ स्कूलों में अभी छुट्टियां नहीं हुई हैं। ऐसे में मासूमों को झुलसाती गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

Story Loader