3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर की गलियों में रात को न्यूड घूमने वाली लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला, पिता ने बताया क्यों करती है ऐसा

पुलिस का कहना है कि लड़की के माता-पिता से बात हो गई है। अब लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

2 min read
Google source verification
rampur.jpg

पुलिस ने मामले को लेकर लोगों से अफवाह ना फैलाने की अपील की है

रामपुर के मिलक कस्बे में लोगों के बीच डर की वजह बनी 'न्यूड लड़की' को पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि किसी को भी इस मामले को लेकर डरने की जररूत नहीं है।

एक हफ्ते से सड़कों पर घूम रही थी लड़की
मिलक में बीते एक हफ्ते से एक लड़की को बिना कपड़ों के सड़कों पर घूमते देखा जा रहा था। लड़की रात 1 बजे से 3 बजे के बीच निकलती थी और किसी के बी दरवाजे को खटखटाने लगती थी। लड़की के न्यूड घूमने के CCTV फुटेज सामने आने के बाद लोगों में इसको लेकर डर था और मामला पुलिस तक पहुंचा।

कस्बे के लोगों ने लड़की की सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर लड़की को ढूंढने की कोशिश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस लड़की के परिवार तक पहुंच गई।


लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं: पुलिस
रामपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम को बयान जारी करते हुए कहा, कस्बा मिलक में एक महिला के बिना कपड़ों के घूमते हुए वीडियो सामने आया है। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। वीडियो में घूम रही महिला के माता-पिता ने बताया है कि उनकी बेटी मानसिक तौर पर बीमार है। बीते 5 साल से उसका इलाज चल रहा है।



यह भी पढ़ें: Fibroids in pregnancy- महिला में 9 महीने के बच्चे के आकार का फाइब्रॉयड निकला


पुलिस ने आगे कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए महिला का नाम सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। महिला के माता-पिता को ये कहा गया है कि उसका ध्यान रखें ताकि फिर से ऐसी स्थिति ना पैदा हो। सभी से अनुरोध है कि इस मामले में अब कोई भी भ्रामक बातें ना फैलाए।

Story Loader