3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता की जगह मां बनी विधायक, अब बेटे के साथ दिखेंगी विधानसभा में

Highlights Suar विधानसभा सीट से विधायक हैं Abdullah Azam Samajwadi Party के सांसद के बेटे हैं Abdullah Azam 21 अक्‍टूबर को Rampur में उपचुनाव के लिए हुआ था मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
rampur_1.jpg

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की स्‍वार (Suar) विधानसभा सीट से अब्‍दुल्‍ला आजम (Abdullah Azam) विधायक हैं। अब्‍दुल्‍ला आजम समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam Khan) के बेटे हैं। पहले विधानसभा में पिता और पुत्र की जोड़ी एक साथ देखी जाती थी। अब विधानसभा में मां-बेटे की जोड़ी दिखेगी।

यह भी पढ़ें:Rampur में जीत के बाद सपा ने किया बड़ा ऐलान

2017 में चुनाव जीते थे Azam Khan

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा नेता आजम खान ने रामपुर (Rampur) सदर सीट से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम ने स्‍वार सीट से विजय हासिल की थी। उन्‍होंने भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद पिता और पुत्र की जोड़ी विधानसभा में एकसाथ देखी जाती थी। 2019 के लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में आजम खान ने किस्‍मत आजमाई और जीत हासिल की। सांसद बनने के बाद उन्‍होंने विधायक पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद पिता-पुत्र की जोड़ी टूट गई थी।

यह भी पढ़ें: Rampur: 'सांसद आजम खान ने भाजपा से राज्यसभा की सीट का सौदा किया'

अब्‍दुल्‍ला आजम की मां बनीं विधायक

21 अक्‍टूबर को रामपुर में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें अब्‍दुल्‍ला आजम की मां डॉ. तजीन फातमा विधायक बनी हैं। उन्‍होंने भाजपा (BJP) के उम्‍मीदवार को 7 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराया है। उनके विधायक बनने के बाद अब विधानसभा में पिता-पुत्र की जगह मां-बेटे की जोड़ी दिखेगी।

Story Loader