2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: Rampur में आज उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

Highlights हाथी खाना चौराहे पर भीड़ ने किया उपद्रव पुलिस ने किया लाठीचार्ज शनिवार को बंद का किया गया था ऐलान

less than 1 minute read
Google source verification
patrika.jpg

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) में शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। हाथी खाना चौराहे पर जमा हजारों की भीड़ ने पुलिस (Police) पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है। मौके पर पुलिस (Police) और पीएसी (PAC) तैनात है। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। अभी डीएम और एसपी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:Video: Meerut में हिंसा के बाद आईजी रेंज उतरे सड़क पर, दिल्‍ली से आए लोगों ने किया उपद्रव, 102 गिरफ्तार

गाड़ि‍यों में की तोड़फोड़

शुक्रवार को जब रामपुर शांत रहा था। शनिवार को यहां बंद का ऐलान किया गया था। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए थे। सुबह तो सब शांत था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा हाथी खाना चौराहे पर भीड़ जमा होने लगी। इसे बाद उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। इस बीच पुलिस पर भी जमकर पथराव किया गया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पत्‍थरों से सड़क पट गई है।

Story Loader