
Bogus police
रांची। शहर में एक चिटफंड कंपनी ने कई महिलाओं से लाखों रूपए ठग लिए। इस घटना के बाद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।
जानकारी के अनुसार कंपनी ने महिलाओं से पांच हजार रुपए देकर सदस्य बनने पर 20 दिन में एक लाख रुपए लोन का वादा किया। इसी का झांसा देकर फ्यूचर लाइफ केयर कंपनी ने दर्जनों गांवों की सैंकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर ली।
बताया जा रहा है कि इसका संचालन लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बस स्टैंड के समीप एक अपार्टमेंट में चल रहा था। पुलिस ने एक आरोपी माहताब आलम को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी संजय कुमार फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
