10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर प्रशासन हुआ सख्त : आपत्तिजनक पोस्ट पर पांच को नोटिस

सुबह कलेक्टर ने जारी किए थे नोटिस, शाम को एसपी ने की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण, फ ोटो, वीडियो को पोस्ट नहीं करने की पुलिस-प्रशासन की अपील को नजर अंदाज करना पांच लोगों को भारी पड़ गया है। पुलिस की सायबर टीम ने सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज और टिप्पणी को देख पांच लोगों को चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया, जिस पर एसपी अमित सिंह ने तत्काल संज्ञान लेकर उक्त सभी लोगों को प्रारंभिक तौर पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
पुलिस ने मंगलवार को सभी से अपील की थी कि जिले की सामाजिक समरसता व आपसी सौहार्द बनाए रखने के अपने Óमौलिक कर्तव्यÓ का पालन करें। कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ग विशेष, समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण, फ ोटो, वीडियो पोस्ट करता है, जिससे शांति भंग होने की संभावना होती है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के इस आदेश को नजर अंदाज करने पर पुलिस ने बुधवार को इंदौर निवासी विमल पिता राजेंद्र, जाटों का वास निवासी सत्यदीप पिता कांतिलाल, जावरा के शास्त्री कॉलोनी निवासी विकास भट्ट, नामली निवासी दीपेश राठौर, खरगोन के बलवाड़ी निवासी भायाराम पंवार को चेतावनी नोटिस जारी किए है। पुलिस ने उक्त सभी लोगों को तीन दिन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश जारी किए है।

भड़काऊ पोस्ट या वीडियो डालने व कमेंट करने पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से आमजन के बीच में चल रही बेमतलब की बहस को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। बिना काम के आपत्तिजनक मैसेज भेजने, टिप्पणी करने, पोस्ट को लाइक और शेयर करने वालों पर प्रशासन ने अब लगाम लगा दी है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को इस तरह की पोस्ट भेजने व बहस करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, रैली, आंदोलन करने वालों पर भी धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। एसपी अमित सिंह के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने आदेश जारी किए है। व्हॉट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर या अन्य माध्यम से आपत्तिजनक, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे वाले मैसेज प्रसारित करने पर कार्रवाई की बात कही है। विवादित पोस्ट को फ ारवर्ड या लाइक करता है या कमेंट करता है, तो भी कार्रवाई होगी।