26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / गोल्ड कॉम्प्लेक्स, 300 बेड के नए जिला चिकित्सालय और ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी

गोल्ड कॉम्प्लेक्स, 300 बेड के नए जिला चिकित्सालय और ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी

- साधिकार समिति की मंजूरी मिलने से शहर के विकास को मिलेंगे नए आयाम  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 3 Feb 2022, 2:32 PM IST

गोल्ड कॉम्प्लेक्स, 300 बेड के नए जिला चिकित्सालय और ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी

गोल्ड कॉम्प्लेक्स, 300 बेड के नए जिला चिकित्सालय और ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी

रतलाम। शहर के विकास को फिर से नए पंख लगने जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में साधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें गोल्ड कॉम्प्लेक्स सहित 300 बेड के नवीन जिला चिकित्सालय भवन और ऑडिटोरियम निर्माण की मंजूरी मिल गई। शहर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से गोल्ड कॉम्प्लेक्स रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत मंजूर हुए कार्यों से नए आयाम जुड़ेंगे। इतना ही नहीं अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नई ऑफिसर्स कॉलोनी का निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है।

प्रदेश के मुख्य सचिव इकबालसिंह बेस की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य साधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शहर की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए प्रेजेंटेशन दिया, जिसके फलस्वरूप योजनाओं को मंजूरी मिल गई। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन कार्यों के लिए मानिटरिंग एजेंसी हाउसिंग बोर्ड रहेगी।

2.2 हेक्टर भूमि दी जाएगी
साधिकार समिति की बैठक में गोल्ड कॉम्प्लेक्स के लिए हाऊसिंग बोर्ड को मॉनिटरिंग एजेंसी के रूप में अनुमोदित किया गया है। इसके निर्माण के लिए नगर निगम के सामने 2.2 हेक्टर भूमि दी जाएगी। इससे प्राप्त होने वाली राशि से गोल्ड कॉम्प्लेक्स के साथ 14 करोड़ रुपए लागत के ऑडिटोरियम निर्माण, 50 करोड़ रुपए लागत के 300 बेड का नवीन जिला चिकित्सालय भवन निर्माण किया जाएगा।


आवासों के निर्माण पर करीब 9 करोड़ होंगे खर्च
इसके साथ ही शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 47 आवास गृह तथा कम्युनिटी सेंटर निर्माण की भी मंजूरी दी है। आवासों के निर्माण पर 8 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ऑफिसर कॉलोनी निर्माण के साथ-साथ उसके विकास पर भी 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर के साथ हाउसिंग बोर्ड उपायुक्त उज्जैन प्रबोध पराते, कार्यपालन यंत्री बी. राजकुमार तथा सहायक यंत्री वी.एस. सिसौदिया भी रतलाम एनआईसी कक्ष के माध्यम से जुड़े थे।