रतलाम

93 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिये अब कितने रुपए में भराएगी गैस

गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट आई है, अब व्यवसायिक गैस सिलेंडर पहले से अपेक्षा 93 रुपए कम में मिलेगा, जुलाई में जो गैस सिलेंडर 2006 रुपए में मिलता था, अगस्त माह में वह 1913 रुपए का हो गया है, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में आई गिरावट से दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें प्रति गैस सिलेंडर करीब 100 रुपए का फायदा होगा।

less than 1 minute read
Aug 02, 2023

पेट्रोलियम कंपनियों ने इस माह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 93 रुपए की राहत प्रदान की है। इसके चलते रतलाम में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1913.50 रुपए का हो गया है। हालांकि अभी भी घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

कंपनियों ने पिछले माह पांच रुपए की आंशिक बढ़ोत्तरी कर दी थी। इसके पहले बीते तीन माह से कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम करती आई है। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी स्थिर रखे हैं।

सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम व सब्सिडी की राशि देने के मामले में ध्यान नहीं दे रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को जेब पर भार बढ़ा हुआ है। दाम कम नहीं होने से आम उपभोक्ता नाराज है।

बीते पांच माह के भाव एक नजर में

माह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

अप्रैल 2256.50 रुपए

मई 2085.00 रुपए

जून 2001.50 रुपए

जुलाई 2006.50 रुपए

अगस्त 1913.50 रुपए

343 रुपए सस्ता हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर
वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करीब 1110 रुपए में हो रही है, जिसमें करीब 14 किलो गैस आती है, वहीं अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1913 रुपए में रिफिल होता है, जिसमें करीब 19 किलो गैस आती है, इस मान से कमर्शियल गैस घरेलू गैस की अपेक्षा कुछ महंगा पड़ती है। जिसके दाम में जुलाई की अपेक्षा अगस्त में कुछ कमी आई है, हालांकि अप्रैल माह में यही गैस सिलेंडर करीब 2256.50 रुपए में आता था, अप्रैल की अपेक्षा गैस सिलेंडर करीब 343 रुपए सस्ता हो गया है। या यूं कहें कि चार माह में कमर्शियल गैस सिलेंडर 343 रुपए सस्ता हो गया है।

Published on:
02 Aug 2023 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर