
रतलाम. भारत में अभी तेज चलने वाली गाड़ियों की बात होते ही राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेन का नाम आता है लेकिन जल्द ही देश में इनसे भी तेज चलने वाली ट्रेन के सफर का आनंद उठा पाएंगे। जी हां सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन दिल्ली से मुम्बई स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली-रतलाम-मुंबई के बीच चलेगी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 200 किमी होगी।
भारतीय रेलवे ने दिल्ली-रतलाम- मुंबई कॉरिडोर को हाई स्पीड जोन बनाने के लिए इस रूट पर 1086 किमी लंबी दीवार बनाने का काम किया है। यह काम अब अपने अंतिम चरण में है। इस दीवार की ऊंचाई 8-10 फीट रखी गई है। इस रूट के हाई स्पीड जोन बनने से नई दिल्ली से मुंबई के बीच की लगभग 12 घंटे का समय लगेगा।
देश में पहली बार दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर को हाई स्पीड जोन में बदलने का कार्य किया गया है, दो साल पहले इस प्रोजेक्ट के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके तहत दीवाल के साथ ट्रैक और सिग्नल को अत्याधुनिक किया जा रहा है। इस रूट पर दिल्ली, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और मुम्बई जैसे स्टेशन है।
सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और मुम्बई के यात्रियों को इसका लाभ होगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के लोगों के लिए मुंबई और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे के मुताबिक साल 2022 के अंत तक सेमी हाईस्पीड ट्रेनों को शुरू हो सकती है।
मार्च 2022 से बढ़ जाएगी ट्रेनों की स्पीड
नई दिल्ली के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए मार्च 2022 इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी। वर्तमान में इस रूट पर सुपर फास्ट ट्रेन की औसत स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। हालांकि रूट पर ट्रेन को स्पीड से दौड़ाने के लिए कई टेस्ट हो चुके हैं अब केवल ट्रेक के दोनों ओर दीवाल पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है जिससे ट्रेन के स्पीड से संचालन के दौरान कोई हादसा न हो।
Published on:
03 Jan 2022 08:13 pm

बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
