25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरुरी- धामनोद के अर्जुन ने नीट में 581 अंक पाकर बढ़ाया जिले का गौरव

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2501





रतलाम. धामनोद निवासी अर्जुन पिता रामगोपाल पाटीदार ने नीट-2026 में 581 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार किया और अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया। अर्जुन की इस सफलता से पूरे धामनोद गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

अर्जुन ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा उत्कृष्ट विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में एक वर्ष तक नियमित एवं अनुशासित तैयारी की। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने नीट-2026 में 581 अंक अर्जित किए। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर धामनोद में पाटीदार समाज द्वारा अर्जुन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत एवं उनकी टीम ने अर्जुन का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर माणक चौक विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्राध्यापक राकेश सिंह जादौन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जुन की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो गांव का विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकता है। अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट के शिक्षक नीरज गुप्ता ने कहा कि अर्जुन ने पूरे वर्ष अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ तैयारी की। धामनोद के वरिष्ठ चिकित्सक जानकीलाल पाटीदार ने अर्जुन को शुभकामनाएं दीं।