रतलाम

रतलाम की डॉ. लीला जोशी को मिला पद्मश्री 2020

दूसरी बार राष्ट्रपति के हाथ हुई सम्मानीत, 23 सालों से मुफ्त इलाज कर रहीं

2 min read
Nov 08, 2021
Padma Shri 2020

रतलाम. शहर की डॉ. लीला जोशी को सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानीत किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इनको 23 साल से आदिवासी महिलाओं व बेटियों का नि:शुल्क इलाज करने पर यह सम्मान किया है। इसके पूर्व 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी डॉ. जोशी को सम्मानीत कर चुके है। डॉ. जोशी को मध्यप्रदेश की मदर टेरसा भी इनकी सेवा भावना को देखते हुए कहा जाता है।

असल में देश में मातृ मृत्यु दर का आंकड़ा अधिक है और आदिवासी महिलाओं में इसका आंकड़ा अन्य महिलाओं से अधिक है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लीला जोशी ने आयरन की कमी से जूझती आदिवासी महिलाओं को सेहतमंद बनाने के लिए लगातार कैंप लगाए और मुफ्त इलाज किया। इसी उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने 8३ वर्षीय लीला जोशी पद्मश्री देने की घोषणा 2020 में की थी।

असम में रही है डॉ. जोशी


बतौर रोग विशेषज्ञ डॉ लीला जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ के रुप में रतलाम से पहले असम में भी कई सालों तक अपनी सेवाएं दी थी। असम में पोस्टिंग के दौरान डॉ जोशी की मुलाकात मदर टेरेसा से हुई थी। मदर टेरेसा ने उनसे आदिवासियों के लिए कुछ करने की अपील की थी। मदर टेरेसा की ये बात उनके जहन में घर कर गई। साल 1997 में अपनी सर्विस से रिटायर होने के बाद डॉ लीला जोशी ने रतलाम आकर आदिवासी महिलाओँ को मुफ्त इलाज देना शुरु कर दिया।

रेलवे से हुई थी शुरुआत


डॉ जोशी ने वर्ष 1962 में कोटा के रेलवे अस्पताल में बतौर असिस्टेंट सर्जन के पद से अपने मेडिकल करियर की शुरुआत की थी। अपने योगदान के बाद डॉ जोशी ने 29 सालों बाद मेडिकल सुप्रिटेंडेंट का पद हासिल किया था। 1991 में डॉ जोशी ने रेल मंत्रालय दिल्ली में बतौर एक्जीक्यूटिव हेल्थ डायरेक्टर सेवा की थी। इसके बाद वो मुंबई में मेडिकल डायरेक्टर पदस्थ हुई। डॉ जोशी असम के चीफ मेडिकल डायरेक्टर पद से रिटायर हुई थीं। जिसके बाद रतलाम आकर उन्होंने आदिवासियों के इलाज में अपनी जिंदगी समर्पित कर दी।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान


डॉ जोशी का नाम भारत की 100 सफल महिलाओं की सूची में साल 2016 में आया था। इसके लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया था। इससे पहले डॉ जोशी को एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के हाथों से वुमेन प्राइज अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। इसके बाद अब यह पुरस्कार मिला है।

IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
08 Nov 2021 08:34 pm
Published on:
08 Nov 2021 08:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर