18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रितिक रोशन ने लिखा व्हाट ए स्टॉर इसे कहते है छोटा पैकेट बड़ा धमाका

रतलाम की 6 वर्ष की एक नन्ही बालिका के डांस पर अब बॉलीवुड फिदा हो गया है। भारतीय फिल्मों में डांस के बादशाह रितिक रोशन के कोरियोग्राफर बास्को ने इस बिटिया के वीडियो को देखकर फिल्मों में आने का निमंत्रण दे दिया है तो फिल्म स्टार रितिक रोशन ने भी अपने ट्वीटर पर रिपोस्ट करते हुए लिखा है व्हाट ए स्टॉर इसे कहते है छोटा पैकेट बड़ा धमाका।

2 min read
Google source verification
film star Hrithik Roshan said What a star

film star Hrithik Roshan said What a star

रतलाम. रतलाम की 6 वर्ष की एक नन्ही बालिका के डांस पर अब बॉलीवुड फिदा हो गया है। भारतीय फिल्मों में डांस के बादशाह रितिक रोशन के कोरियोग्राफर बास्को ने इस बिटिया के वीडियो को देखकर फिल्मों में आने का निमंत्रण दे दिया है तो फिल्म स्टार रितिक रोशन ने भी अपने ट्वीटर पर रिपोस्ट करते हुए लिखा है व्हाट ए स्टॉर इसे कहते है छोटा पैकेट बड़ा धमाका। रितिक के एक प्रशंसक ने इस गीत के वीडियो को रितिक को ट्वीटर पर टैग किया, जिसको रीट्वीट रितिक रोशन के किया है। इसके बाद गीत अब रातो रात सोशल मीडिया की स्टार हो गई है।

RATLAM की अल्पना के सुझाव पर ही हिन्दी में डब हुई बाहुबली

उसकी पसंद डांस, इसलिए क्लास ज्वॉइन कराया
रतलाम शहर के न्यू रोड पर रहने वाली 6 वर्ष की गीता कौर बग्गा इन दिनों अपने डांस की वजह से बॉलीवुड की पसंद हो गई है। गुरुतेग बहादुर एकेडमी की इस नन्ही स्टॉर के पिता ट्रांजिटसिंह बग्गा व माता सोनाली बग्गा ने बताया 2 वर्ष की उम्र से गीत टीवी के सामने बैठकर डांस की नकल करती थीए इसके बाद हमने डांस की क्लास ज्वॉइन कराई। इसके बाद उसके डांस में और निखार आ गया है।

National Film Awards 2018: बाहुबली सबसे बेस्ट, MP की इस लड़की ने बनाया इसे बेहद खास

दो दिन में 3 लाख ने देखा डांस
पिता ने बेटी के वीडियो को बुधवार.गुरुवार की रात करीब 1 बजे बाद ट्वीटर पर पोस्ट कियाए जिसको देखकर रितिक रोशन के एक फैन्स ने रितिक को टैग कर दिया। रितिक ने इस वीडियो को देखकर प्रशंसा की व री.ट्वीट कर लिखा कि व्हाट ए स्टॉरए ये ना सिर्फ नन्हीं राजकुमारी है, बल्कि डांस दिल को छू गयाए इसे कहते है छोटा पैकेट बड़ा है।

आने वाली है बाहुबली पार्ट- 3

बास्को ने साधा परिवार से संपर्क
रितिक रोशन के कोरियोग्राफर बास्को ने इस वीडियो को देखने के बाद परिवार से संपर्क साधा है। परिवार के अनुसार वीडियो चैट पर बास्को ने बिटिया से बात की है। इसके अलावा डांस में ही आगे बढऩे की सलाह दी है व फिल्मों के लिए ऑफर किया है।

बाहुबली- द कन्क्लूजन: ये है 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' का जवाब!