
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम से बड़ी घटना सामने आई है। जहां जामड़ पाटली से दो किलोमीटर दूर डैम में दो बच्चे डूब गए। जिसमें से एक तैरकर वापस आ गया। गोताखोरों की टीम लापता छात्रों की तलाश कर रही है।
दरअसल, शहर के टाटा नगर क्षेत्र में रहने वाले तीन स्कूली छात्र घर वालों को बताए बिना पार्टी करने के लिए जामड़ पाटली क्षेत्र में गए थे। दोपहर करीब दो बजे श्रीराम डैम में नहाने गए तीनों स्कूली छात्र डूब गए। इनमें से एक तैरकर जब बाहर आया तो उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के तीन घंटे बाद मदद के लिए दल पहुंचा, क्योंकि पहले से जावरा के करीब एक युवक की तलाश में दल लगा हुआ है। डूबे हुए दोनों छात्र की तलाश जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है....
Updated on:
16 Feb 2026 06:08 pm
Published on:
16 Feb 2026 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
