30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में विरोध के बाद सब्जी मंडी की नई व्यवस्था लागू,

कलेक्टर ने मौके पर पहुंच सब्जी विक्रेताओं से की बात, नगर निगम आयुक्त को फल-सब्जी के फुटकर विक्रेताओं के लिए पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्था के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 6 May 2022, 11:25 AM IST

रतलाम में विरोध के बाद सब्जी मंडी की नई व्यवस्था लागू,

रतलाम में विरोध के बाद सब्जी मंडी की नई व्यवस्था लागू,


रतलाम। शहर के भीतर फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं के विरोध के बावजूद गुरुवार से नई प्रशासन ने व्यवस्था को लागू कर दिया। शहर के मुख्य मार्गों से फल-सब्जी की दुकानें हटते साथ ही सड़कें चौड़ी नजर आने लग गई। वहीं दूसरी ओर शहर के चार हिस्सों में मंडी की शुरुआत के बाद यहां व्यवस्था के हाल जानने के लिए निगम प्रशासक एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने फल-सब्जी विक्रेताओं से चर्चा कर उनकी समस्या को समझा और उनके निराकरण के लिए निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को निर्देशित किया।


शहर की सैलाना बस स्टैंड िस्थत थोक सब्जी मंडी में गुरुवार को सुबह से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था जिससे कि खुली सब्जी लेने के लिए यहां पर कोई आवाजाही न कर सके। यहां शहर के अन्य हिस्सों से घर के लिए सब्जी लेने के लिए आने वाले लोगों पुलिस ने मंडी में प्रवेश ही नहीं करने दिया। पुलिस ने गेट पर प्रवेश करने वालों से उनके परिचय पत्र और कारण पूछा जो लोग सब्जी विक्रेता थे और नियमित रूप से सब्जी बेचने के लिए ले जाते है, सिर्फ उन्हे ही मंडी के भीतर प्रवेश दिया गया, शेष लोगों को नहीं आने दिया।

सड़कें नजर आने लगी चौड़ी
शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क पर सब्जी और फल बेचने वालों के चलते सकड़ी नजर आ रही सड़कें अब फिर से चौड़ी नजर आने लगी है। यहां दिन में लगने वाला जाम भी गुरुवार को कही लगता नजर नहीं आया। इसके साथ ही शहर के अन्य हिस्सों से भी सब्जी मंडी के हटने से वहां की सड़कों पर यातायात का दबाव कम नजर आया और सड़कें भी पहले के मुकाबले दोगुनी चौड़ी नजर आने लगी है। नई व्यवस्था के तहत कुछ लोग तो काफी खुश नजर आए लेकिन कुछ लोग अब इस बात से दुखी थे कि उन्हे सब्जी लेने के लिए घर से थोड़ी दूर तक जाना पड़ेगा।

कलेक्टर ने त्रिवेणी क्षेत्र में देखी व्यवस्था
वहीं दूसरी ओर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने चांदनी चौक साइड की सब्जी मंडी के त्रिवेणी के समीप शिफ्ट होने के बाद वहां पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान निगमायुक्त को पेयजल की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। सब्जी विक्रेताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पुराने दुकानदारों को स्थान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। नवीन विक्रेताओं को भी स्थान मिलेगा। कलेक्टर ने निगम के अधिकारियों को सब्जी विक्रेताओं के लिए बेहत ढंग से व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके पूर्व कलेक्टर ने सैलाना ब्रिज, तथा राम मंदिर क्षेत्र में भी निरीक्षण किया।