30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार नींद में था और पहुंच गई एनआईए!

संदिग्धों के घर पहुंचकर लिए जांच की, एटीएस की गिरफ्त में आए आतंकियों की भी जानकारी जुटाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 6 May 2022, 11:12 AM IST

परिवार नींद में था और पहुंच गई एनआईए!

परिवार नींद में था और पहुंच गई एनआईए!


रतलाम। जयपुर को दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकियों की और अधिक जानकारी जुटाने के लिए एनआईए की टीम ने रतलाम में डेरा डाल रखा है। टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर में कुछ संदिग्धों के साथ ही पकड़े गए आतंकी व उनके मददगारों के यहां सर्चिंग की। लोग नींद में थे और एनआईए की टीम उनके घरों पर पह़ंच गई और सर्चिंग शुरू कर दी।


सूत्रों की माने तो एनआईए की टीम ने तड़के 4 बजे से अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिससे कि किसी को भी इसके बारे कोई भनक न लगे और आस-पास कही पर भी किसी प्रकार की भीड़ न हो। सुबह उजाला होने पर जब मीडिया को इसकी जानकारी मिली तो टीम ने मीडिया को देख उससे दूरी बना ली। टीम ने शाम तक कई स्थानों पर सर्चिंग भी की और कुछ लोगों से पूछताछ भी की।

इमरान और जुबैर के घर पहुंची

रतलाम में बुधवार को सर्चिंग की कार्रवाई के बाद एनआईए की पूरी टीम गुरुवार अल सुबह से जांच में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि टीम इमरान के साथ आनंद कॉलोनी िस्थत जुबैर के घर पर पहुंची थी, जहां काफी देर तक रही। टीम द्वारा जांच किए जाने के दौरान किसी को उक्त घर के आस-पास भी नहीं आने दिया जा रहा था। बाहर गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जो किसी को भी वहां पास में भी नहीं आने दे रहे थे।

महत्वपूर्ण जानकारी लगी हाथ

बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान एनआईए के हाथ भी ठोस जानकारी लगी है, जिसके आधार पर वह जांच को अब ओर आगे बढ़ाएगी। एनआईए की जांच टीम शहर में कुछ अन्य स्थानों पर भी पहुंची थी लेकिन उसने वहां क्या कार्रवाई की ये कोई नहीं जानता। बताया जा रहा है कि टीम इमरान, जुबैर सहित कुछ अन्य लोगों के घरों के साथ इनके अन्य ठिकानों पर भी पहुंची थी।

पकड़कर की पूछताछ

बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए लोग जिन लोगों के साथ उठते बैठते थे, उन्हे पकड़कर उनसे भी इनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। टीम की यह कार्रवाई फिलहाल शुक्रवार को भी जारी रहना बताई जा रही है। केंद्र से आई टीम के सदस्य अलग-अलग तरफ जाकर अपनी जांच के साथ कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। इस दौरान स्थानीय पुलिस को भी दूर ही रखा जा रहा है।