
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2502
रतलाम. सागौद रोड स्थित समता इंटरनेशनल स्कूल में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। समता इंटरनेशनल स्कूल और म.प्र. परशुराम कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, संयोजक महेश पालीवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। अतिथियों का स्वागत कनक मूणत और अनुराग लोखंडे ने किया। डॉ. गीता दुबे ने चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन, साहस और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति समूहगान और ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य तौसीफ इफ्तेखार अहमद खान ने सभी को राष्ट्र कर्तव्य शपथ दिलाई और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प कराया। अजय तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समता इंटरनेशनल स्कूल के कमल पिरोदिया, धीरजलाल मूणत, मोहनलाल पिरोदिया, राजेंद्र घोटा, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड से सुनील दुबे, चैतन्य शर्मा, सत्येंद्र जोशी, प्रभाकांत उपाध्याय, ब्रजेश मिश्रा, शालिग्राम पाण्डेय, ओमप्रकाश त्रिवेदी, उप-प्राचार्या चेतना चौहान और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Updated on:
25 Jul 2026 06:00 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am
