scriptधोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में निजी क्षेत्र संचालित करेगा पर्यटन गतिविधियां | Private sector will conduct tourism activities in Dholawad Eco Tourism | Patrika News
रतलाम

धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में निजी क्षेत्र संचालित करेगा पर्यटन गतिविधियां

रतलाम के समीप धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क इस वर्ष निजी क्षेत्र पर्यटन गतिविधियां संचालित करेगा।

रतलामDec 01, 2021 / 08:09 pm

Ashish Pathak

Dholawad Eco Tourism Park

Dholawad Eco Tourism Park

रतलाम. रतलाम के समीप धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क इस वर्ष निजी क्षेत्र पर्यटन गतिविधियां संचालित करेगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी बैठक में दी गई। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क को प्रबंधकीय अनुबंध पर दिए जाने हेतु तैयार किए गए प्रारूप की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि इसी दिसंबर माह में धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क पर पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए निजी क्षेत्र के माध्यम से पार्क में उपलब्ध गतिविधि सामग्री तथा कार्यरत अमले सहित एकमुश्त राशि पर प्रबंधकीय अनुबंध पर संचालन हेतु दिया जाएगा। एक सप्ताह में टेंडर जारी किए जाएंगे।
शासकीय ऑफर की न्यूनतम राशि 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है जिसके ऊपर राशि की बिड भरने वाली संस्था से अनुबंध तकनीकी मानदंड की पूर्ति पर किया जाएगा। तकनीकी योग्यता में विभिन्न प्रमाण पत्र एक ही संस्था के होना अनिवार्य किया गया है। संस्था की नेटवर्थ 50 लॉख रुपए तथा विगत 3 वर्ष का टर्नओवर 1 करोड़ रुपये होने की शर्त रखी गई है। पार्क में वर्तमान में कार्यरत गतिविधि सहायकों को कार्य से नहीं हटाया जाएगा। गतिविधि सहायक द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने पर संस्था अपने स्तर से निर्णय ले सकेगी, वह अन्य स्टाफ भी रख सकेगी। चयनीत संस्था को दिसंबर से जून माह तक के लिए कार्य आदेश प्रदान किया जाएगा और दिसंबर माह में पर्यटन महोत्सव का भी आयोजन किया जाने हेतु निर्देशित किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला वन मंडल अधिकारी डीएस डोडवे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अरुण पाठक, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण अनुराग सिंह, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन पीके खरत, कार्यपालन यंत्री पीएचई पीके गोगादे, कार्यपालन यंत्री आर्य राजेश धनोतिया, सहायक संचालक मत्स्य सोना यादव, जिला परिवहन अधिकारी दीपक माझी आदि उपस्थित थे।
Dholawad Eco Tourism Park
IMAGE CREDIT: patrika

Home / Ratlam / धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में निजी क्षेत्र संचालित करेगा पर्यटन गतिविधियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो