13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज एक पर फ्लायर : अनफिट एम्बुलेंस का परीक्षण शुरू, बदले जा रहे गेट के लॉक

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

खबर का असर का लोगो रहेगा
6 व 7 व 10 अगस्त के ईपीएस लगेगी


फोटो आरटी-1280-एम्बुलेंस गेट के खराब लॉक सही कराते हुए।

रतलाम. जिले में मरीजों तथा जच्चा-बच्चा को शासकीय अस्पताल तक लाने ले जाने में नि:शुल्क उपयोग की जा रही 108 एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस बिना फिटनेस के सडक़ों पर दौड़ रही थीं। पत्रिका ने इस गंभीर मामले को प्रमुखता से उजागर कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया। अब इन अनफिट एम्बुलेंस का परीक्षण शुरू कर उनके खराब गेट के लॉक बदले जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को जोखिम में डालने वाले इन वाहनों में सुधार शुरू कर दिया है।

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पत्रिका की खबर का संज्ञान लिया और सोमवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक में इस पर तुरंत कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किए। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने संबंधित एजेंसी को तलब कर विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को सभी एम्बुलेंस की जांच करने को कहा। अब इन निर्देशों के पालन में अब एम्बुलेंस के गेट के खराब लॉक बदले जा रहे हैं, वहीं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी भी इन वाहनों की बारीकी से जांच कर उनकी कमियों को दूर करवा रहे हैं।

यह सामने आया था पत्रिका जांच में
पत्रिका ने अपनी पड़ताल में पाया था कि मरीजों को ले जाने वाली इन आवश्यक सेवाओं में लगे 108 एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस में कई के गेट के लॉक खराब थे, जिन्हें आपात स्थिति में भी जुगाड़ से खोला जा रहा था। कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र अनुपयोगी पड़े थे, तो कुछ में ऑक्सीजन सिलेंडर तक ड्रेसिंग पट्टी से बांधे गए थे। ऐसी गंभीर लापरवाही के चलते मरीजों को हर समय जान जोखिम में डालकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। अब इन कमियों को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है, ताकि मरीजों का सफर सुरक्षित और सुविधापूर्ण बन सके।





इनका कहना है...

एम्बुलेंस के लॉक सुधरवाए जा रहे हैं, कार्य शुरू हो गया हैं। विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को 108 एम्बुलेंस एवं जननी एम्बुलेंस का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी जा रही हैं।

आशीष चौरसिया, नोडल अधिकारी