श्री संघ उपाध्यक्ष कपूर कोठारी, राजूभाई कोठारी, सहसंयोजक कांतिलाल छाजेड़, निर्मल मूणत, सहसचिव विनोद मेहता, कनकमल बोथरा, कोषाध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया सहित कार्यकारिणी सदस्यों, युवा संघ अध्यक्ष राहुल जैन, मंत्री अजय घोटा, महिला मंडल अध्यक्ष सरोजबेन पिरोदिया, मंत्री वीणा डाबरिया, बहू मंडल अध्यक्ष प्रियंका कोठारी, मंत्री सोनाली गौरेचा,बालक मंडल अध्यक्ष अंकित लसोड़, मंत्री नमिष पिरोदिया, बालिका मंडल अध्यक्ष दिव्या मूणत, मंत्री रिद्धि नागौरी एवं साक्षी देवड़ा ने धर्मालुजनों से तपोत्सव में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आव्हान किया है।
आचार्यश्री की निश्रा में शनिवार को सौरभ नागौरी, संजय मूणत, रामगोपाल पंवार, त्रिलोक सुराना, रानी सुराना, शैफाली पिछोलिया, पंकज पटवा ने 31 उपवास की तपस्या का संकल्प किया। तपस्वी सौरभ नागौरी एवं रामगोपाल पंवार का श्रीसंघ ने समता अतिथि परिसर में अभिनंदन किया।
आचार्यश्री ने शनिवार सुबह अमृत देशना में हर परिस्थिति में जीने की सीख दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने महलों और जंगल दोनों स्थानों पर एक जैसे स्वभाव में रहकर समय गुजारा। पैसे के अमीर तो बहुत होते है, लेकिन जो हर स्थिति में जी लेता है, वह दिल का अमीर होता है। उन्होंने कहा कि धर्म आराधना भौतिक लाभ के लिए नहीं होना चाहिए। इसमें कोई भौतिक आकांक्षा नहीं रखना चाहिए। आरंभ में अटलमुनि ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और हर क्षेत्र में उत्क्रांति का पालन करने का आव्हान किया। संचालन सुशील गौरेचा एवं महेश नाहटा ने किया।