13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम के विकास कार्यों को 8.67 करोड़ रुपए का बजट जारी

मध्य प्रदेश विधानसभा में 22 जुलाई को पारित प्रथम अनुपूरक अनुमान में रतलाम जिले के लिए 8 करोड़ 67 लाख रुपए की अनुमानित लागत के विकास कार्यों को सम्मिलित कर बजट प्रावधान किया गया है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कुल 7 हजार 455 करोड़ रुपए से अधिक के इस अनुपूरक अनुमान के माध्यम से रतलाम में महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Protesting farmers heading to Bhopal stopped in Narmadapuram

Protesting farmers heading to Bhopal stopped in Narmadapuram


रतलाम. मध्य प्रदेश विधानसभा में 22 जुलाई को पारित प्रथम अनुपूरक अनुमान में रतलाम जिले के लिए 8 करोड़ 67 लाख रुपए की अनुमानित लागत के विकास कार्यों को सम्मिलित कर बजट प्रावधान किया गया है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कुल 7 हजार 455 करोड़ रुपए से अधिक के इस अनुपूरक अनुमान के माध्यम से रतलाम में महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलेगी। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया इन प्रावधानों में लेबड़-जावरा मार्ग पर स्थित आईपीसीए फैक्ट्री सेजावताफंटा के निकट एक ब्लैक स्पॉट के दीर्घकालिक सुधार कार्य को मंजूरी दी गई है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया इस कार्य पर लगभग 2 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार लाना है।

इसके अतिरिक्त, जिले के सर्किट हाउस में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है, जिसकी अनुमानित लागत 6 करोड़ 61 लाख रूपये है। यह निर्माण कार्य अवासीय सुविधाओं को बढ़ाने में सहायक होगा। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इन वित्तीय प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।

संपत्ति के नुकसान को रोका जा सकेगा

एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि ब्लैक स्पॉटों के सुधार से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी आएगी, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सकेगा। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया सर्किट हाउस में नए कक्षों के निर्माण से जिले में आने वाले सरकारी अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने स्थानीय प्रशासन और विकास गतिविधियों के लिए सुविधाजनक होगा। यह निर्णय रतलाम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।