
सेजावता से लिए जाएंगे पानी के नमूने, कलेक्टर के आदेश
रतलाम. शहर के सेजावता में प्रदूषित पानी की लगातार पत्रिका द्वारा प्रकाशित खबरों सहित करमदी में अवैध रुप से बन रही कॉलोनी को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को पानी के नमूनेे लेने के सख्त आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए है। इसके अलावा शहर तहसीलदार को करमदी में बन रही अवैध कॉलोनी की जांच को कहा है। कलेक्टर ने इसके अलावा नगर निगम के सामने बनने वाले गोल्ड पार्क के लिए कायम अतिक्रमण हटाने को कहा है।
ग्राम सेजावता में प्रदूषित पानी की खबर पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीके गोगादे के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने सख्ती से कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पानी की जांच कराकर तुरंत रिपोर्ट देवे। इसके लिए जांच टीम की जरूरत हो तो बुलाई जाए।
यहां से हटाए अतिक्रमण
शहर में गोल्ड पार्क निर्माण के प्रथम चरण के काम की उम्मीद बंध गई है। निविदा होने के बाद अब जहां इसका निर्माण होना है, वहां के अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर सूर्यवंशी ने भरोसा सोमवार को दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रिडेंसिफिकेशन कार्य के तहत रतलाम शहर में निर्मित किए जाने वाले गोल्ड पार्क के लिए चिन्हित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शहर तहसीलदार तत्काल करें। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर सूर्यवंशी ने सोमवार को ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के लिए समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को कहा कि मंगलवार तक उनकी कुल 525 शिकायतों में से 350 शिकायतों का निराकरण अंतिम रूप से कर दिया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सबसे अधिक शिकायत उर्जा विभाग की
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में ऊर्जा विभाग की ज्यादा शिकायतों पर भी तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में 1404 आवेदन लंबित है। उक्त आवेदनों के निपटारे में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर दिन 16 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा। सैलाना के एकलव्य आवासीय परिसर स्कूल में पानी से संबंधित समस्या आने पर कलेक्टर ने संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध शोकॉज नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने को कहा।
प्रभावी कार्रवाई की जाए
कलेक्टर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को भी निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध जिले में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
भूमि की जांच को कहा
बैठक में कलेक्टर ने जावरा में 4 कॉलोनियों की शिकायत के संबंध में समीक्षा के दौरान शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक को निर्देशित किया कि वह फाइल प्रस्तुत करने में देरी क्यों कर रहे हैं, तत्काल फाइल प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भी कॉलोनियों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कलेक्टर ने करमदी में विकसित की जा रही कॉलोनी की भूमि की जांच के निर्देश भी शहर तहसीलदार अनिता चौकोटिया को दिए।
Published on:
15 Nov 2022 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
